Vinesh Phogat Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। गोल्ड मेडल की दावेदार विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिया गया है। न्यूज24 को मिली जानकारी के मुताबिक विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है। बता दें कि विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती लड़ रही थीं, लेकिन जब उनका वजन किया गया तो वह ज्यादा निकला। इसलिए विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Vinesh Phogat के साथ देखें कैसे हुई थी बदतमीजी? पुलिसवाले ने की थी शर्मनाक हरकत
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विनेश फोगाट को फाइनल तक पहुंचने में कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार शाम को विनेश फोगाट का वजन 2 किलोग्राम ज्यादा पाया गया था। स्पर्धा के लिए निर्धारित 50 किलोग्राम वजन करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की, एक्सरसाइज की, लेकिन वजन कम नहीं हो पाया।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय दल ने विनेश को अयोग्य करार दिए जाने के फैसले के खिलाफ अपील की है कि विनेश को फाइनल तक अपना वजन कम करने के लिए एक्सटेंशन दिया जाए। विनेश का वजन निर्धारित 50 किलोग्राम से मात्र 100 ग्राम ज्यादा है।
महावीर फोगाट ने दी प्रतिक्रिया
विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिए जाने पर उनके ताऊ द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट ने कहा कि खाना खाने की वजह से भी ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में ज्यादा वजन होने पर अयोग्य करार दिया जाता है। इसका कोई हल नहीं है। महावीर फोगाट ने कहा कि ऐसा पहले नहीं देखा है। आगे और मेहनत करेंगे। संगीता बेटी को भी कुश्ती में लगाऊंगा।
पूर्व ओलंपियन जॉयदीप कर्माकर ने विनेश फोगाट पर इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी के फैसले पर सवाल किया है। कर्माकर ने कहा कि अगर एक दिन पहले उनका 50 किलोग्राम था, तो फिर इस फैसले पर क्या ही कहा जाए। उन्होंने कहा कि ये दिल तोड़ने वाला फैसला है। मुझे नहीं पता कि ये कैसे काम करता है। हम तो ये भी नहीं सोच सकते कि विनेश पर क्या बीत रही होगी। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले उनका वजन ज्यादा हो गया।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines