Vinesh Phogat Shambhu Border: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर शंभू बॉर्डर पर किसानों के विरोध स्थल पर पहुंचीं। विनेश ने किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कहा कि इन्हें यहां बैठे हुए 200 दिन हो गए हैं। ये देखकर दुख होता है। वे सभी इस देश के नागरिक हैं।
किसान देश चलाते हैं। उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है। यहां तक कि एथलीट भी नहीं। कई बार हम असहाय होते हैं और कुछ नहीं कर पाते, हम इतने बड़े स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन हम अपने परिवार को दुखी देखकर भी उनके लिए कुछ नहीं कर पाते। ये बहुत दुख देता है।
वो भी किसान परिवार से आती हैं। उन्हें पता है कि किसानों को क्या दिक्कत होती है। खिलाड़ी बनने से पहले उन्होंने भी खेत में काम किया है। उन्हें पता है कि उनकी मां ने उन्हें कैसे पाला है। अगर किसान खाना नहीं देंगे तो खिलाड़ियों को भी खाने को क्या मिलेगा। इसलिए वो सरकार से आग्रह करती हैं कि उन्हें किसानों की बात सुननी चाहिए। उन्हें अपने किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। अगर लोग इस तरह सड़कों पर बैठे रहेंगे तो देश आगे नहीं बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें;- ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये खिलाड़ी बना कप्तान
चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोलीं विनेश फोगाट
विनेश फोगाट जब से पेरिस पैरालंपिक से भारत वापस लौटी हैं। तब से उनके राजनीति में आने की बात सामने आ रही है। विनेश फोगाट ने इस मुद्दे पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में पहुंचीं विनेश फोगाट से जब इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें चुनावों से कोई लेना देना नहीं है। वो चुनाव लड़ने को लेकर कुछ नहीं कहेंगी, न ही राजनीति के बारे में बात करेंगी। वो इस वक्त अपने परिवार के पास आई हैं और आज उनके परिवार की ही बात होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें;- ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये खिलाड़ी बना कप्तान
आंदोलन के समारोह में हुआ सम्मान
शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे हो गए हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने इस मौके पर कहा कि आंदोलन को 200 दिन हो गए हैं। इस आंदोलन में बैठे लोगों के साथ बहुत अन्याय हुआ है। आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों को खालिस्तानी और बहुत कुछ कहा गया फिर भी लोगों ने धूप, बारिश और सर्दी का सामना किया। ये आंदोलन की बड़ी सफलता है। 200 दिन पूरा होने के सफल अवसर पर विनेश फोगाट को यहां बुलाया गया है। यहां उनका सम्मान किया गया है। किसानों की बेटी किसानों के साथ खड़ी है।
ये भी पढ़ें;- भारत-पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख तय, 18 सदस्यीय टीम घोषित, दिग्गजों को आराम
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines