विनेश फोगाट इस दिन पहुंचेंगी दिल्ली, बजरंग पूनिया ने शेयर किया रोड शो का प्रोग्राम

Vinesh Phogat India Arrival Date: स्टार रेसलर विनेश फोगाट के भारत आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। विनेश के भारत पहुंचने पर उनसे जुड़े कई पहलू सामने आ सकते हैं।

Vinesh Phogat

विनेश फोगाट

विज्ञापन

Vinesh Phogat India Arrival Date: भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं, इसका फैसला 16 अगस्त को होगा। फोगाट का केस कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में है। जिसका नतीजा विनेश के पक्ष में आने की उम्मीद है। देश की बेटी इसके एक दिन बाद दिल्ली पहुंचेगी। विनेश 17 अगस्त को सुबह 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट आएंगी। जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। विनेश फोगाट के भारत पहुंचने के बारे में पहलवान बजरंग पूनिया ने एक पोस्ट किया है। जिसमें कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया है।

सुबह 10 बजे पहुंचेंगी दिल्ली

पूनिया ने पोस्ट कर लिखा- सभी को नमस्कार! विनेश फोगाट सुबह 10:00 बजे 17 अगस्त को एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार, एयरपोर्ट पहुंचने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर हरियाणा के चरखी दादरी के बलाली गांव तक रोड शो किया जाएगा। जहां विनेश का जगह-जगह स्वागत होगा। विनेश के भारत पहुंचने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ताकि उनके केस से जुड़े कुछ पहलू पता चल सकें। हालांकि विनेश मीडिया से रूबरू होंगी या नहीं, फिलहाल ये तय नहीं है, लेकिन मीडिया का सामना होते ही उनसे कई सवाल होते नजर आएंगे। जिससे खुद विनेश से इस मामले की सच्चाई पता चल सके। विनेश ने फिलहाल इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने CAS ने अपने वकील के माध्यम से ही अपना पक्ष रखा है। विनेश फोगाट की ओर से भारत के टॉप वकील हरीश साल्वे और विदुष्पत सिंघानिया कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं।

विज्ञापन

विनेश के मामले पर मचा है बवाल 

बता दें कि विनेश को महज 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से पेरिस ओलंपिक में फाइनल से पहले ही अयोग्य करार दे दिया गया। वह गोल्ड जीतने की दावेदार थीं। वह फाइट जीततीं तो गोल्ड मिलता, नहीं तो सिल्वर पर कब्जा जमातीं, लेकिन डिस्क्वालिफाई होने की वजह से उन्हें प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने संन्यास का भी ऐलान कर दिया था। इस मामले के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विनेश फोगाट के साथ किसी साजिश की ओर इशारा किया है।

विज्ञापन

विनेश को सिल्वर देने की मांग 

विनेश फोगाट को सिल्वर देने की मांग तेज हो गई है। अमेरिका के रेसलर जॉर्डन बरोज ने उन्हें सिल्वर देने की मांग की है। जिसका बजरंग पूनिया ने समर्थन किया है। वहीं कुछ समय पहले हरियाणा की सर्व खाप ने विनेश को गोल्ड मेडल से नवाजे जाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ