दलीप ट्रॉफी के लिए स्क्वाड का ऐलान, ये स्टार खिलाड़ी बने कप्तान

Duleep Trophy 2024-25 Squads: दलीप ट्रॉफी के लिए चार टीमों के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल, अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। इस घरेलू टूर्नामेंट में कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।

Ruturaj Gaikwad Duleep Trophy

Ruturaj Gaikwad

Duleep Trophy 2024-25 Squads: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने बुधवार को दलीप ट्रॉफी 2024-25 के पहले दौर के लिए टीमों की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे। पहले रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि दोनों खिलाड़ी फर्स्ट क्लास क्रिकेट का घरेलू टूर्नामेंट खेल सकते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 सितंबर, 2024 से अनंतपुर, आंध्र प्रदेश और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होगी। दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के लिए 4 टीमों की घोषणा की गई है। जिसमें टीम-ए, टीम-बी, टीम-सी और टीम-डी शामिल हैं।

विज्ञापन

गिल, ईश्वरन, गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर बने कप्तान 

टूर्नामेंट के पहले दौर के लिए चार टीमों का ऐलान किया गया है। जिसमें टीम-ए के कप्तान शुभमन गिल, टीम-बी के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन, टीम-सी के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और टीम-डी के कप्तान श्रेयस अय्यर बनाए गए हैं। खास बात यह है कि वरिष्ठ खिलाड़ी केएल राहुल को किसी भी टीम का कप्तान नहीं बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव का नाम टीम-सी में शामिल है। जिसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ होंगे।

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा खेलेंगे टूर्नामेंट 

सीनियर खिलाड़ी और टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने वाले रवींद्र जडेजा ये टूर्नामेंट खेलते नजर आएंगे। जडेजा टीम-बी का हिस्सा बने हैं। जिसके कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन होंगे। मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ी भी अलग-अलग टीमों का हिस्सा बने हैं। ईशान किशन भी ये टूर्नामेंट खेलते नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या भी किसी टीम में शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन

भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज

बता दें कि भारतीय घरेलू क्रिकेट सत्र 2024-25 की शुरुआत दलीप ट्रॉफी से ही होगी। दलीप ट्रॉफी को भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज के नाम से भी जाना जाता है। पिछले सीजन में साउथ जोन ने वेस्ट जोन को हराकर खिताब जीता था। साउथ जोन के कप्तान हनुमा विहारी थे। इस बार टूर्नामेंट में जोनल टीमों को खत्म करने का फैसला लिया गया है। इसके बजाय ए, बी, सी और डी 4 टीमें होंगी। इस बार दलीप ट्रॉफी राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेली जाएगी। जिसमें हर टीम का मुकाबला दूसरी टीम से होगा। इसमें नॉकआउट मैच भी नहीं होगा। तीन राउंड के बाद शीर्ष टीम विनर बनेगी। टूर्नामेंट 22 सितंबर तक चलेगा।

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी के लिए टीम ए का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुष कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विदवथ कावरप्पा, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत।

विज्ञापन

टीम बी का स्क्वाड

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर)।

विज्ञापन

टीम सी का स्क्वाड 

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, उमरान मलिक, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), संदीप वारियर।

विज्ञापन

टीम डी का स्क्वाड

श्रेयस अयर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ