Varun Chakaravarthy Champions Trophy Squad: ‘ऊपर वाला जब भी देता देता छप्पर फाड़ के।’किस्मत की गाड़ी का पहिया जब घुमता है, तो चंद दिनों में इंसान की दुनिया पलट जाती है। टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वरुण को शायद इस बात का खूब अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि उनकी किस्मत इस तरह के करवट लेगी।
इंग्लैंड के खिलाफ पाच मैचों की टी-20 सीरीज में वरुण इंग्लिश बल्लेबाजों को कहर बनकर टूटते हैं। इसके बाद 4 फरवरी की शाम को उन्हें अचानक से वनडे टीम में शामिल कर लिया जाता है। 9 फरवरी को वरुण का वनडे डेब्यू होता है और ठीक दो दिन बाद उन्हें यूएई की सरजमीं पर धमाल मचाने के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में शामिल कर लिया जाता है।
दुबई जाएंगे वरुण चक्रवर्ती
टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने फाइनल स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। वरुण चक्रवर्ती उन खिलाड़ियों में से एक बने हैं, जिन्हें आखिरी समय पर टीम में जगह दी गई है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में अपनी घूमती गेंदों से कहर बरपाने का इनाम मिस्ट्री स्पिनर को मिल गया है।
कटक में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में वरुण ने अपना एकदिवसीय डेब्यू किया और अब वह यूएई की सरजमीं पर टीम इंडिया का प्रमुख हथियार बनेंगे। पिछले कुछ समय में वरुण ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है। यही वजह है कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में जगह दी गई है।
धांसू प्रदर्शन का मिला इनाम
आईपीएल 2024 में गेंद से कहर बरपाने के बाद वरुण चक्रवर्ती ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहले बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में वरुण ने धांसू प्रदर्शन करके दिखाया। इसके बाद साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर चार मैचों में ही मिस्ट्री स्पिनर ने 12 विकेट लेकर सनसनी फैला दी। अपनी घूमती गेंदों का जलवा दिखाना का मौका वरुण को इंग्लैंड के खिलाफ भी मिला और वह इस टेस्ट में भी फुल नंबर से पास हुए।
मैदान पर कप्तान का भरोसा जीत लिया, तो ड्रेसिंग रूम में बैठे कोच गौतम गंभीर भी वरुण की कातिलाना गेंदबाजी के मुरीद हो गए। 8 दिनों के अंदर वरुण की किस्मत ऐसी पलटी कि हर कोई बस देखता ही रह गया। टीम मैनेजमेंट अब बस यही दुआ करेगा कि दुबई में भी वरुण अपने स्पिन जाल में बल्लेबाजों को इसी तरह से फंसाने में सफल रहें।
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
27 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
35 mins ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines