हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी ने चकनाचूर कर दिया World Record, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

Vaibhav Suryavanshi History: वैभव सूर्यवंशी भारत की ओर से अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भाग ले रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में वैभव ने इतिहास रच दिया है. वह ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi History: इन दिनों जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. 17 जनवरी को भारत अंडर-19 टीम और बांग्लादेश अंडर 19 टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया. उन्होंने इतिहास रचते हुए अफगानिस्तान के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वैभव ने अर्धशतकीय पारी खेली और अपने नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर लिया.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

बांग्लादेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसी के साथ वह अंडर-19 वनडे विश्व कप में सबसे कम उम्र में 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के शाहिदउल्लाह कमाल के नाम था, जिन्होंने ये कारनामा 15 साल और 19 दिन में किया था. लेकिन वैभव ने ये कारनामा महज 14 साल और 296 दिन में कर दिया है.

वहीं, तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के खिलाड़ी बाबर आजम हैं. उन्होंने 50 + स्कोर 15 साल और 92 दिन में बनाया था. इसके अलावा पाकिस्तान के परवेज मलिकजई ने साल 15 साल और 125 दिन में ये कारनामा किया था. पांचवें नंबर पर नेपाल के शरद वेसावकर हैं, जिन्होंने 15 साल और 132 दिन में ये उपलब्धि हासिल की थी.

विज्ञापन

वैभव ने खेली 72 रनों की पारी

वैभव ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि वह शतक से चूक गए.उन्होंने 67 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल हैं. उनके अलावा अभिज्ञान कुंडु ने 112 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली.भारतीय टीम ने 48.4 ओवर 238 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: इंदौर के ‘किंग’हैं शुभमन गिल, करो या मरो मैच में बचाएंगे टीम इंडिया की लाज!

विज्ञापन

अंडर 19 वनडे विश्व कप में सबसे कम उम्र में 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के टॉप-5 खिलाड़ी

उम्रखिलाड़ीटीमविपक्षी टीमस्थानवर्ष
14 वर्ष 296 दिनवैभव सूर्यवंशीभारतबांग्लादेशबुलावायो2026
15 वर्ष 19 दिनशहीदुल्लाह कमालअफगानिस्तानवेस्टइंडीजदुबई2014
15 वर्ष 92 दिनबाबर आज़मपाकिस्तानवेस्टइंडीजपामर्स्टन नॉर्थ2010
15 वर्ष 125 दिनपरवेज़ मलिकज़ईअफगानिस्तानफिजीकॉक्स बाज़ार2016
15 वर्ष 132 दिनशरद भेषावकरनेपालइंग्लैंडचटगाँव2004

ये भी पढ़ें: BBL में बाबर आजम की हुई घनघोर ‘बेइज्जती’, स्टीव स्मिथ की इस हरकत पर भड़का स्टार खिलाड़ी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola