Uttarakhand Premier League: भारत में इस दिनों IPL 2024 खेला जा रहा है। इस बीच एक नई लीग की तैयारी भी शुरू हो गई है। ऐसे में दर्शकों का रोमांच और बढ़ने वाला है। दरअसल, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी हासिल करने के इच्छुक व्यक्तियों और व्यवसायों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए रुचि पत्र खोलने की घोषणा कर दी है। इस एप्लिकेशन के माध्यम से CAU ने उत्तराखंड के भीतर क्रिकेट के विकास के लिए सहयोग करने के लिए व्यावसायिक संस्थाओं और व्यक्तिगत निवेशकों को निमंत्रण दिया है। टूर्नामेंट में छह पुरुष और तीन महिला टीमें शामिल होंगी। इसमें केवल वे लोग शामिल होंगे जो उत्तराखंड के मूल निवासी हैं।
एसस्पार्क स्पोर्ट्स के साथ साझेदारी की
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी मालिक स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और पूरे उत्तराखंड में क्रिकेट को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इसमें शामिल सभी स्टॉक होल्डर को शीर्ष स्तर का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से सीएयू ने इवेंट-मैनेजमेंट फर्म एसस्पार्क स्पोर्ट्स के साथ साझेदारी की है। उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण के लिए सीएयू और एसस्पार्क स्पोर्ट्स के बीच एक समझौता ज्ञापन को औपचारिक रूप दिया गया है।
दर्शकों को मिलेगा रोमांच
CAU सचिव महिम वर्मा ने UPL के दूसरे संस्करण पर अपने विचार शेयर किए और सीएयू द्वारा अपनी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग शुरू करने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह लीग क्रिकेटरों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी काफी रोमांच पैदा करेगी। साथ ही यह स्थानीय प्रतिभाओं के लिए अपनी क्रिकेट विशेषज्ञता प्रदर्शित करने का एक मंच भी है।
लोकल टैलेंट को मिलेगा मौका
महिम वर्मा ने कहा, “हमें खुशी है कि सीएयू इस साल अपनी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग शुरू कर रही है। यह लीग निश्चित रूप से बहुत अधिक उत्साह पैदा करेगी और स्थानीय प्रतिभाओं को अपना कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।”
ये भी पढ़ें: IPL 2024: MI फैंस के लिए खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी की हो रही वापसी; टूटेगा हार का सिलसिला!
ये भी पढ़ें: IPL 2024: सिर्फ पहले 16 मैचों में ही खास बन गया आईपीएल 17, बन चुके हैं ये स्पेशल रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
23 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
23 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines