हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फिर उठा थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल, WI vs AUS मैच में ट्रैविस हेड के विकेट पर छिड़ा विवाद

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच बारबाडोस में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन थर्ड अंपायर के फैसले पर थोड़ा विवाद छिड़ता हुआ दिखाई दिया। ट्रैविस हेड जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब ये देखने को मिला था।

विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया

West Indies vs Australia 1st Test: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हारने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस में खेला जा रहा है, जहां पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के 10 और वेस्टइंडीज के 4 विकेट शामिल रहे। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड को छोड़कर ओर कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नही लगा पाया था, वहीं ट्रैविस हेड के विकेट पर थर्ड अंपायर का फैसला एकबार फिर से विवादों में आ गया है।

थर्ड अंपायर के फैसले से छिड़ा विवाद

दरअसल वेस्टइंडीज की तरफ से 46वां ओवर करने शमर जोसेफ आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रैविस हेड के बल्ले का किनारा लगा और गेंद विकेटकीपर शाई होप के पास गई जिसको उन्होंने कैच कर लिया। इसके बाद गेंदबाज ने जोरदार अपील की लेकिन शाई होप को नहीं पता चला कि उन्होंने गेंद को सही से पकड़ा है या नहीं। इसके बाद फील्ड अंपायर ने फैसले को थर्ड अंपायर के पास भेज दिया। इसके बाद थर्ड अंपायर ने देखा कि गेंद हेड के बल्ले से लगकर शाई होप के दस्तानों में गई लेकिन थर्ड अंपायर के पास सिर्फ एक एंगल था, जिससे साफ पता नहीं चल रहा था कि गेंद सीधे दस्तानों में गई है या फिर पहले ही जमीन पर लग गई थी।

थर्ड अंपायर ने जूम करके भा देखा था, हालांकि इस दौरान लगा कि गेंद सीधे शाई होप के दस्तानों में गई है। टीवी अंपायर के पास ने इसको नॉटआउट करार दिया क्योंकि ब्रॉडकास्टर्स के पास एक ही एंगल था। इसके अलावा शाई होप को भी विश्वास नहीं था कि उन्होंने गेंद को सही से पकड़ा है जिसके चलते उन्होंने भी अपील नहीं की थी। अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी पोस्ट सामने आ रही है। जिसमें आउट और नॉटआउट को लेकर बहस छिड़ रही है।

विज्ञापन

पहले दिन 180 रन पर ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया

पहले दिन वेस्टइंडीज की तरफ से काफी शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में महज 180 रनों पर ही ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 44 और कप्तान पैट कमिंस ने 28 रन बनाए थे। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जेडेन सील्स ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे तो वहीं शमर जोसेफ ने 4 विकेट हासिल किए थे। वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 57 रन बना लिए थे।

ये भी पढ़ें:- क्या होती है स्पोर्ट्स हार्निया? जिसकी सूर्यकुमार यादव ने कराई सर्जरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola