Travis Head: ट्रेविस हेड को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सबसे बड़ा सम्मान दिया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया है। 3 फरवरी को हेड को एलन बॉर्डर मेडल से नवाजा गया है। जाहिर है कि इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने साल 2024 को केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि दुनिया में मौजूद अपने फैंस के लिए यादगार बनाया है। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी उन्हें एलन बॉर्डर सम्मान से नवाजा है।
दूसरी बार जीता खिताब
हेड ने पहली बार ये खिताब जीता है, जबकि पिछले साल ये खिताब मिचेल मार्श को मिला था। लेकिन इस बार ये सम्मान हेड को मिला है। एलन बॉर्डर मेडल को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा व्यक्तिगत पुरुष पुरस्कार माना जाता है। ट्रेविस हेड को इस पुरस्कार के लिए सबसे ज्यादा वोट मिले थे। उन्हें कुल 208 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर जोश हेजलवुड रहे, जिन्हें 158 वोट मिले।
इन खिलाड़ियों ने अवॉर्ड में गाड़ा झंडा
साल का सर्वश्रेष्ठ मेंस घरेलू खिलाड़ी पुरस्कार: ब्यू वेबस्टर
महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड: एश्ले गार्डनर
मेंस वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड: ट्रेविस हेड
शेन वॉर्न पुरुष टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: जोश हेजलवुड
बेट्टी विल्सन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड: क्लो एंसवर्थ
ब्रैडमैन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड: सैम कोनस्टास
साल की सर्वश्रेष्ठ महिला घरेलू खिलाड़ी का पुरस्कार: जॉर्जिया वोल
वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का भी जीत चुके हैं खिताब
हेड को केवल एलन बॉर्डर मेडल से ही नहीं बल्कि वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा गया है। तीनों ही प्रारूपों में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 55 टेस्ट मैचों में अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 43.27 की औसत के साथ 3678 रन बनाए हैं। इसके अलावा 69 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 44.08 की औसत के साथ 2645 रनों को अपने किया है। वहीं 38 टी-20 में हेड के बल्ले से 33.12 की औसत के साथ 1093 रन निकले हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: एक और अंग्रेज को लगी मिर्ची, Harshit Rana के बतौर Concussion खेलने को बताया पागलपन
संबंधित खबरें
VIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
46 mins ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
46 mins ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
51 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
1 hr agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
3 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines