---विज्ञापन---

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस के खिलाफ ट्रेविस हेड बना सकते हैं डबल रिकॉर्ड, वानखेड़े बनेगा यादगार!

travis Head: मुंबई के खिलाफ ट्रेविस हेड बड़ा कारनामा कर सकते हैं। उनके पास 2 रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।

---विज्ञापन---

Travis Head: 17 अप्रैल को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं। पिछले मैच में मुंबई ने दिल्ली को हराया था, जबकि एसआरएच ने पंजाब किंग्स को धूल चटाई थी। आगामी मैच में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड बड़ा कारनामा कर सकते हैं। उनके निशाने पर 2 बड़े रिकॉर्ड हैं।

ट्रेविस हेड अपने नाम दर्ज करा सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईपीएल में शानदार फॉर्म में हैं। अब उनके पास मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का मौका है।
हेड ने अब तक आईपीएल के 31 मैचों की 31 पारियों में 36.51 की औसत से 986 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 102 रन है और उन्होंने एक शतक भी लगाया है। अगर वे इस मैच में 14 रन और बना लेते हैं, तो उनके आईपीएल करियर के 1000 रन पूरे हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

छक्कों से जुड़ा रिकॉर्ड

हेड ने अब तक आईपीएल में 49 छक्के और 106 चौके मारे हैं। अगर वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक और छक्का जड़ते हैं, तो उनके 50 छक्के पूरे हो जाएंगे। इसके अलावा, उनके टी-20 करियर में अभी तक 197 छक्के हो चुके हैं। यानी टी20 में 200 छक्कों का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें सिर्फ 3 छक्कों की जरूरत है। ट्रेविस हेड इस समय बेहतरीन लय में हैं, और उम्मीद है कि आज के मैच में ये दोनों रिकॉर्ड उनके नाम हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

अब तक ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

अब तक खेले गए 6 मैच में हेड 3 बड़ी पारी खेल चुके हैं। राजस्थान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में उन्होंने 67 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि एलएसजी के खिलाफ उन्होंने 47 रन बनाए थे, वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके बल्ले से 66 रन निकले थे। हेड का बल्ला शानदार लय में है। इस लिहाज से वह मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच में 2 बड़े रिकॉर्ड आसानी के साथ अपने नाम कर सकते हैं।

First published on: Apr 17, 2025 05:39 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola