हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पूर्व कप्तान बना हेड कोच, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का हैरान कर देने वाला फैसला

पूर्व कप्तान टिम पेन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया ए का नया हेड कोच बनाया है। श्रीलंका ए के साथ होने वाली सीरीज से पहले टिम पेन टीम के साथ जुड़ेंगे। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से कुछ लोग हैरान है, क्योंकि साल 2017 में उनके ऊपर लड़की को अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगा था, जिसको उन्होंने स्वीकार भी किया था।

विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया टीम

Cricket Australia: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने श्रीलंका ए के साथ होने वाली वनडे और चार दिवसीय मैचों की सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया ए का हेड कोच बदल दिया है। हालांकि कुछ फैंस क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से थोड़े हैरान है क्योंकि जिस पूर्व खिलाड़ी को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नया हेड कोच बनाया है उस पर लड़की को अश्लील फोटों भेजने का आरोप लग चुका है, जिसके बाद पूर्व खिलाड़ी ने माफी भी मांगी थी। जी हां हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान टिम पेन की, जिनको ऑस्ट्रेलिया ए टीम का नया हेड कोच बनाया गया है।

इस दिन जुड़ेंगे टीम के साथ

फिलहाल टिम पेन बिग बैश लीग की टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स को कोचिंग दे रहे हैं। हालांकि में श्रीलंका ए के साथ होने वाली सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया ए के साथ जुड़ जाएंगे। 4 जुलाई से सीरीज का आगाज होगा। दोनों टीमों के बीच पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद चार दिवसीय मैचों की सीरीज का आगाज होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान भी टिम पेन टीम को कोचिंग देते हुए दिखाई देंगे।

टिम पेन ने लड़की को भेजी थी अश्लील तस्वीर

टिम पेन ने साल 2017 में एक महिला को अश्लील तस्वीर भेजी थी, जिसके बाद उन्होंने इस गलती की माफी भी मांगी थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टिम पेन ने अपनी इस गलती को मानते हुए कहा था उन्होंने करीब 4 साल पहले एक महिला को अश्लील फोटो भेजी थी। जिसके लिए वे माफी मांगते हैं। इसके बाद टिम ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी छोड़ दी थी। साल 2023 में टिम पेन ने संन्यास लेने का फैसला किया था।

विज्ञापन

ऐसा रहा था टिम पेन का करियर

टिम पेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 वनडे, 35 टेस्ट और 12 टी20 मैच खेले थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 1535 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले थे। वहीं वनडे क्रिकेट में टिम ने 890 रन बनाए थे, जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल था। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उन्होंने 82 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें:- करुण नायर-जितेश शर्मा ने किया टीम छोड़ने का फैसला, सामने आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola