Tilak Varma Babar World Record: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में खेली धांसू पारी का इनाम तिलक वर्मा को आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में मिला है। तिलक फटाफट क्रिकेट के फॉर्मेट में दुनिया के अब दूसरे बेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। तिलक से आगे सिर्फ अब ट्रेविस हेड हैं। दूसरे टी-20 में तिलक ने मुश्किल हालातों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर नाबाद 72 रन ठोके थे, जिसके दम पर टीम इंडिया ने रोमांचक जीत का स्वाद चखा था। तिलक अगर इसी फॉर्म को अगले दो टी-20 मैचों में भी बरकरार रखने में सफल रहे, तो वह बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर कर देंगे।
बाबर के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर तिलक की निगाहें
दरअसल, टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अभी बाबर आजम के नाम दर्ज है। बाबर फटाफट क्रिकेट में 23 साल 105 दिन की उम्र में विश्व के नंबर वन बैटर बने थे। तिलक आईसीसी की ताजा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और उनकी उम्र अभी 22 साल 82 दिन है।
तिलक अगर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे और पांचवें टी-20 में बल्ले से धमाल मचाने में सफल रहते हैं, तो वह ट्रेविस हेड को पीछ छोड़ते हुए इतिहास रच देंगे। हेड और तिलक के बीच सिर्फ 23 रेटिंग पॉइंट का अंतर है। तिलक के 832 रेटिंग पॉइंट हैं, जबकि नंबर वन पर मौजूद हेड के 855 रेटिंग पॉइंट हैं।
336 रन बनाकर आउट हुए तिलक
तिलक वर्मा इन दिनों टी-20 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज के आखिरी दो मैचों में तिलक ने लगातार दो शतक जमाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने नाबाद 19 और दूसरे मैच में 72 रन की धांसू पारी खेली थी। तीसरे टी-20 में तिलक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और 18 रन बनाकर आदिल राशिद की बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। बता दें कि तिलक चार मैचों में लगातार नॉआउट रहे और इस दौरान उन्होंने 336 रन बनाए। तिलक टी-20 इंटरनेशनल में बिना आउट हुए 300 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बने।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines