Champions Trophy 2025 का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और किस से भिड़ेगी टीम इडिया

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। ICC ने इसके पूरे टाइमटेबल का ऐलान कर दिया है।

ind vs - 2024-12-24T175335.355
विज्ञापन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। ICC ने इसके पूरे टाइमटेबल का ऐलान कर दिया है। आईसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा।

20 फरवरी से शुरू होगा भारत का कैंपेन

टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद भारत का दूसरा मैच पाकिस्तान से होगा। ये मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं, भारत का आखिरी लीग मैच में 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दो सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाने हैं, जबकि फाइनल 9 मार्च को होगा। फाइनल के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है।

विज्ञापन

 

आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूल –

  • 19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची
  • 20 फरवरी – बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
  • 21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, नेशनल स्टेडियम, कराची
  • 22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
  • 23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
  • 24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
  • 25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
  • 26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
  • 27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
  • 28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
  • 1 मार्च – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची
  • 2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

कहां खेला जाएगा फाइनल और सेमीफाइनल मैच 

  • 4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
  • 5 मार्च – सेमीफ़ाइनल 2, गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर
  • 9 मार्च – फाइनल – गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर

रोहित शर्मा होंगे भारत के कप्तान

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की अगुआई रोहित शर्मा ही करेंगे। रोहित की कप्तानी में भारत को दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने पुष्टि करते हुए कहा था कि वो चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ