हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: हेडिंग्ले की हार का होगा एजबेस्टन में हिसाब, टीम इंडिया ने भरी हुंकार, प्रैक्टिस से दूर दिखे बुमराह

IND vs ENG: हेडिंग्ले में मिली हार को भुलाकर टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में पलटवार करने की तैयारी में जुट गई है। हालांकि, बुमराह प्रैक्टिस से दूर दिखाई दिए।

विज्ञापन
Indian cricket Team

IND vs ENG: हेडिंग्ले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 371 रनों का लक्ष्य रखने के बावजूद भारतीय गेंदबाज टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। सीरीज का अगला मुकाबला अब एजबेस्टन में खेला जाना है। पहले टेस्ट में मिली हार को भुलाकर टीम इंडिया प्रैक्टिस करने में जुट गई है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम हेडिंग्ले में मिली हार का हिसाब एजबेस्टन में चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह दूसरे टेस्ट में वर्कलोड की वजह से प्लेइंग 11 में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। बुमराह प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लेते हुए नजर नहीं आए।

टीम इंडिया ने भरी हुंकार

हेडिंग्ले की हार का हिसाब एजबेस्टन में चुकता करने के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बर्मिघम के मैदान पर सभी खिलाड़ी ग्राउंड पर पसीना बहाते हुए दिखाई दिए। हालांकि, जसप्रीत बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी करते हुए दिखाई नहीं दिए। वहीं, बुमराह ने किसी भी प्रैक्टिस में भी हिस्सा नहीं लिया। जस्सी के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा भी गेंदबाजी करते नजर नहीं आए। मोहम्मद सिराज ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया और वह बैटिंग करते हुए भी दिखाई दिए। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकाशदीप के साथ लंबी बातचीत करते हुए दिखे।

टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत ने नेट्स में खूब बैटिंग प्रैक्टिस की। वहीं, बुमराह-प्रसिद्ध को छोड़कर बाकी गेंदबाज अपनी बॉलिंग को धार देते हुए नजर आए। हालांकि, पहले टेस्ट में मिली हार के बावजूद टीम का माहौल काफी चिल नजर आया।

विज्ञापन

बुमराह नहीं होंगे हिस्सा

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह का खेलना मुश्किल माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्कलोड को देखते हुए बुमराह को एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। बुमराह का प्रदर्शन पहले टेस्ट मैच में शानदार रहा था। जस्सी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फर्स्ट इनिंग में पांच विकेट अपने नाम किए थे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola