हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: अर्शदीप-हार्दिक बाहर, सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम की बदल सकती है प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG: पांचवें टी-20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का पत्ता कटने की उम्मीद है।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम इस सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है। भारतीय टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमा चुकी है। टीम इंडिया, सीरीज का पांचवां मैच 2 फरवरी को मुंबई में खेलेगी। माना जा रहा है कि इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बदल सकती है। सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

पांचवें टी-20 में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन मोर्चा संभाल सकते हैं। अब तक इस सीरीज में दोनों खिलाड़ी केवल पहले ही मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर पाए थे। आखिरी तीन मैचों में दोनों के बल्ले से बड़ी पारियां नहीं निकली हैं। वहीं दूसरी ओर संजू और अभिषेक के अलावा सिलेक्टर्स ने इस सीरीज के लिए किसी तीसरे सलामी बल्लेबाज को शामिल नहीं किया है। ऐसे में आखिरी मुकाबले में भी दोनों खिलाड़ी भारत की ओर से ओपन कर सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर में हो सकता है बदलाव

माना जा रहा है कि तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा मोर्चा संभालेंगे, जबकि चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव नजर आ सकते हैं। सूर्या का अब तक इस सीरीज में खराब प्रदर्शन रहा है। उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं निकली है। इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या का पत्ता कट सकता है। हार्दिक को पांचवें मैच में आराम मिल सकता है। क्योंकि भारतीय टीम सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। हार्दिक की जगह पर रमनदीप सिंह को मौका मिलने की उम्मीद है। उनके अलावा रिंकू सिंह और शिवम दुबे भी मोर्चा संभाल सकते हैं।

विज्ञापन

अर्शदीप को मिल सकता है आराम

स्पिन गेंदबाजी विभाग में रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को मौका मिलने की उम्मीद है। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप को आराम मिल सकता है। उनकी जगह पर मोहम्मद शमी को मौका मिलने की संभावना है। इसके अलावा हर्षित राणा भी तेज गेंदबाजी यूनिट के अहम सदस्य हो सकते हैं।

पांचवें मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रमनदीप, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: एक और अंग्रेज को लगी मिर्ची, Harshit Rana के बतौर Concussion खेलने को बताया पागलपन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola