India vs Bangladesh: भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में करना चाहेगी। पहले मैच के लिए रोहित शर्मा इस प्रकार की प्लेइंग इलेवन लेकर मैदान पर उतर सकते हैं।
ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी
बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा अपने साथ शुभमन गिल पर भरोसा जताएंगे। दोनों सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। रोहित और गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शतकीय पारी खेली थी। रोहित ने दूसरे मैच में शतक जमाया था, जबकि गिल ने तीसरे मैच में शतकीय पारी खेली थी।
मिडिल ऑर्डर में ये नाम शामिल
नंबर 3 पर विराट कोहली खेलते हुए नजर आ सकते हैं। विराट वनडे में नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। उन्होंने अपने आखिरी वनडे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर मोर्चा संभाल सकते हैं। अय्यर ने अपनी आखिरी 3 वनडे पारियों में 2 अर्धशतक जमाए हैं। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा मोर्चा संभाल सकते हैं।
गेंदबाजी विभाग में शमी को मिल सकता है मौका
स्पिन गेंदबाजी विभाग में रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को मौका मिलने की उम्मीद है। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी के अलावा अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है, जबकि हर्षित राणा को बाहर किया जा सकता है।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
रिजर्व खिलाड़ी- यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
17 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines