Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। वहीं 20 फरवरी को भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अभी तक टीम इंडिया के ऐलान नहीं हुआ है। सभी की नजर जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव पर टिकी हुई है। ये दोनों ही खिलाड़ी इस समय फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी बीच कुलदीप यादव की फिटनेस को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
कुलदीप यादव ने दिया बड़ा अपडेट
पिछले साल के आखिर में कमर की सर्जरी करवाने के बाद कुलदीप यादव अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। हालांकि उन्होंने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है और अपने ट्रेनिंग की कुछ वीडियो भी शेयर की हैं। 16 जनवरी को द टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में कुलदीप ने कहा , “मेरी रिकवरी काफी अच्छी रही और मैं पिछले कुछ समय से गेंदबाजी कर रहा हूं। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।”
बीसीसीआई रख रहा है नजर
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने टेलीग्राफ से कहा, “उनका चयन होगा या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है, लेकिन चयन बैठक में उनके बारे में जरूर चर्चा होगी। आखिरकार, वह सभी फॉर्मेट में चैंपियन गेंदबाज हैं।”
कुलदीप यादव के कोच को चैंपियंस ट्रॉफी में चयन की उम्मीद
कुलदीप यादव के बचपन के कोच कपिल देव पांडे को उम्मीद है कि चाइनामैन गेंदबाज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। कपिल देव पांडे ने टेलीग्राफ से कहा, “पिछले 10 दिनों में उन्होंने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। वह 25 या 26 जनवरी के बाद कानपुर आएंगे और फिर हम उनकी लाइन और लेंथ, स्पिन और अन्य तकनीकी मामलों पर काम करेंगे। तब तक उन्हें एनसीए से भी मंजूरी मिल जानी चाहिए। हमें उनके चैंपियंस ट्रॉफी में चुने जाने की पूरी उम्मीद है। “
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
42 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines