India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एशिया कप 2025 मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. भारत ने एशिया कप का नया खिताब अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया ने शानदार तरीके से जश्न भी मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं. चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम ने अब एक ऐसा कदम उठाया, जिसके चर्चे पूरे देश में हो रहे हैं. दरअसल, भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ही अपना सेलिब्रेशन किया, जो सुर्खियों में छाया हुआ है. क्या है मामला, लिए जानते हैं.
भारतीय खिलाड़ियों ने उठाया बड़ा कदम
एशिया कप 2025 ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. भारतीय खिलाड़ियों ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को बुरी तरह बॉयकॉट किया था. ऐसे में फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मना कर पाकिस्तान को मिर्ची लगा दी.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच जारी है तनाव
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों ने पहलगाम आतंकी हमले को याद करते हुए पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और फाइनल जीतने के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: गौतम गंभीर ने पटका टेबल, तिलक ने किया सेल्यूट, जीत के बाद टीम इंडिया का रिएक्शन वायरल
भारत ने जीता मुकाबला
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 146 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फरहान ने बनाए. उन्होंने 38 गेंद में 57 रन बनाए थे. इसके अलावा फखर ज़मान के 46 रन निकले थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने दो गेंद शेष रहते ही 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से तिलक वर्मा जीत के हीरो रहे. उन्होंने 53 गेंद में 69 रनों की नाबाद पारी खेली.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK Final: फाइनल में इन 5 खिलाड़ियों ने बनाया टीम इंडिया को चैंपियन, फिर औधे मुंह गिरा पाकिस्तान
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
30 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
1 hr ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
4 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
4 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines