T20 World Cup 2024 Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2024 में इस बार कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन फैंस और टीम को अब सुपर-8 के मैचों में कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसी बीच विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू में इजाफा हुआ है। जिसके बाद कोहली ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट में कोहली ने सबसे ज्यादा उछाल मारी है।
विराट की ब्रांड वैल्यू में हुआ इतना इजाफा
सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन की रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू में इस साल 28.9 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। पिछले साल के मुकाबले इस साल कोहली ने अपनी ब्रांड वैल्यू में काफी बढ़ोतरी की है। साल 2023 में कोहली की ब्रांड वैल्यू 227.9 मिलियन डॉलर थी।
साल 2023 विराट कोहली के लिए काफी शानदार रहा था। विश्व कप में जिस तरह से कोहली ने बल्लेबाजी की थी, उन्होंने रिकॉर्ड तोड़े थे। कोहली को आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 का अवॉर्ड भी मिला था। साल 2023 में विराट कोहली ने 126 मिलियन डॉलर यानी 1050 करोड़ रुपये कमाए थे। कोहली भारत के दूसरे सबसे अमीर खिलाड़ी हैं। विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू अब 1901 करोड़ हो गई है।
ये भी पढ़ें:- फिर लौट आया ‘मैच फिक्सिंग का भूत’, फिक्सर ने इस खिलाड़ी को किया बार-बार कॉल, जानें पूरा मामला
शाहरुख खान और रणवीर सिंह को छोड़ा पीछे
विराट कोहली अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और शाहरुख खान से भी आगे निकल गए हैं। साल 2023 सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह की पिछले साल ब्रांड वैल्यू 203.1 मिलियन डॉलर थी, तो वहीं शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू 120.7 मिलियन डॉलर थी। इसके अलावा इस सूची में धोनी को 95.8 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ एक पायदान का फायदा हुआ है। इसके अलावा पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 91.3 मिलियन डॉलर की ब्रांड वेल्यू के साथ आठवें स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में टीम इंडिया के सामने अब ये सबसे बड़ी परेशानी, देखिए क्या बोले कप्तान
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ट्रेंट बोल्ट के बाद एक और स्टार कीवी खिलाड़ी ले सकता है संन्यास
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
14 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines