T20 WC 2024: ट्रेंट बोल्ट के बाद एक और स्टार कीवी खिलाड़ी ले सकता है संन्यास

T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने विश्व कप 2024 में अपना आखिरी लीग मुकाबला पपुआ न्यू गिनी के साथ खेला। ये कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला था। वहीं अब एक और स्टार कीवी खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकता है।

kane williamson

kane williamson

T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए इस बार टी20 विश्व कप बेहद खराब रहा है। लीग मैचों में ही कीवी टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है। विश्व कप में कीवी टीम के ऐसे खराब प्रदर्शन से हर कोई हैरान है। विश्व कप में न्यूजीलैंड ने अपना आखिरी लीग मुकाबला 17 जून को पपुआ न्यू गिनी के साथ खेला था। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत लिया था।

विज्ञापन

जीत के साथ कीवी टीम ने विश्व कप में अपने अभियान को खत्म किया। वहीं ये मैच तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच था। ट्रेंट बोल्ट अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं अब एक और कीवी खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

T20I को लेकर क्या है विलियमसन का फ्यूचर प्लान?

टी20 विश्व कप 2024 के अपने आखिरी लीग मुकाबले के बाद न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन से जब पूछा गया कि क्या वे टी20 विश्व कप 2026 में खेलेंगे। इस पर विलियमसन ने कहा ओह..मुझे नहीं पता। आगे विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर विलियमसन ने कहा कि महज कुछ ही दिनों में हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए, जो काफी निराशाजनक भी है। हम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत काफी मजबूती से करना चाहते थे लेकिन उसमे हम कामयाब नहीं हो पाए।

विज्ञापन

आखिरी मैच में मिली जीत

टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने अपना आखिरी लीग मुकाबला पपुआ न्यू गिनी के साथ खेला। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पपुआ न्यू गिनी को 78 रनों पर ही ढेर कर दिया था। इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से लॉकी फर्ग्यूसन ने कमाल की गेंदबाजी। फर्ग्यूसन ने इस मैच में 4 मेडन ओवर डाले और 3 विकेट भी हासिल किए। ऐसे करने वाले फर्ग्यूसन दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसके बाद इस लक्ष्य को कीवी टीम ने 12.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ