गिल की भारत वापसी से खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, पूरा हो सकता है T20 WC में खेलने का सपना

Rinku Singh News: टीम इंडिया ने सुपर 8 से पहले शुभमन गिल और आवेश खान को रिलीज कर दिया है। उनके रिलीज होने के बाद रिंकू सिंह को सबसे ज्यादा फयदा हो सकता है।

गिल की भारत वापसी से खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, पूरा हो सकता है T20 WC में खेलने का सपना

T20 World Cup 2024: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 में अपनी जगह बना ली है। अपने आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया का सामना कनाडा से होने वाला है। इस मैच से पहले टीम इंडिया ने अपने दो रिजर्व खिलाड़ियों को टीम से रिलीज करने का फैसला किया है। टीम मैनेजमेंट ने आवेश खान और शुभमन गिल को टीम से रिलीज कर दिया है। ये दोनों रिजर्व खिलाड़ी अब अपने देश वापस आ जाएंगे। गिल और आवेश खान के वापस आने से सबसे ज्यादा फायदा रिंकू सिंह को हो सकता है।

विज्ञापन

प्लेइंग XI में हो सकते हैं शामिल

आईसीसी के नियम के अनुसार, किसी भी रिजर्व प्लेयर को टीम में तब ही शामिल किया जा सकता है, जब कोई खिलाड़ी चोटिल हो। ऐसे में अगर अब टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी चोटिल होता है तो रिंकू सिंह को शामिल किया जा सकता है। रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर में किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा वो अपनी फिनिशिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर टीम इंडिया उन्हें मौका दे सकती है।

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में शानदार रहा है रिकॉर्ड

अगर टी 20 क्रिकेट में रिंकू सिंह की परफॉरमेंस की बात करें तो उन्होंने 15 मैच की 11 पारियों में 89.00 के औसत से 356 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 176.23 का रहा है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में दो अर्धशतक भी बनाए हैं। आईपीएल में भी रिंकू सिंह का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने KKR को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिल को लेकर सामने आई है ये रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया ने अनुशानहीनता के वजह से शुभमन गिल को टीम से रिलीज कर दिया गया है। गिल अमेरिका में भी टीम इंडिया के साथ नहीं दिखे थे। खबर है कि वो इस समय टीम से अलग समय बिता रहे है। वहीं, टीम इंडिया के अन्य रिजर्व खिलाड़ी रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान टीम इंडिया के साथ देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

यशस्वी के रूप में है रोहित-विराट का विकल्प

अगर आने वाले मैचों में विराट कोहली या रोहित शर्मा चोटिल होते है तो उनकी जगह पर टीम इंडिया में यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा अगर कोई मिडिल ऑर्डर का बल्लेबाज चोटिल होता है तो उनकी जगह पर रिंकू सिंह को जगह मिल सकती है। रिंकू सिंह भी लगातार प्रैक्टिस सेशन में बैटिंग का अभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ