6 6 6 2 2 6: PBKS के गेंदबाज की ताबड़तोड़ धुनाई, डोनोवन फरेरा ने बल्ले से मचाई तबाही, देखें VIDEO

Donovan Ferreira: साउथ अफ्रीका के युवा सिक्स हिटर डोनोवन फरेरा इन दिनों अमेरिका में छक्कों की बारिश कर रहे हैं. 3 जुलाई को हुए एक मुकाबले में उन्होंने एक ओवर में 28 रन कूट डाले.

Donovan Ferreira

Donovan Ferreira

विज्ञापन

दरअसल, 3 जुलाई को दूसरे सीजन का 23 वां मैच टेक्सास सुपर किंग्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच हुआ. बारिश से प्रभावित यह मुकाबला 5 ओवर का था, जिसमें टेक्सास की टीम ने 5 ओवरों में 2 विकेट खोकर 87 रन ठोके. टीम के लिए आखिरी ओवर में डेनोवन फरेरा ने 28 रन कूटे, जिसमें 4 छक्के शामिल थे. आखिरी ओवर में आए 28 रनों के दम पर टेक्सास की टीम ने 87 रन किए, फिर वाशिंगटन को 44 रनों पर ही रोक दिया और 43 रनों से बढ़िया जीत दर्ज की.

विज्ञापन

PBKS के गेंदबाज के उड़ाए होश

जीत के हीरो डोनोवन फरेरा रहे, जिन्होंने 9 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 37 रन कूटे. उनका स्ट्राइक रेट 411.11 का रहा. फरेरा ने आईपीएल 205 में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू करने वाले मिचेल ओवन को निशाने पर लिया. वो वाशिंगटन के लिए आखिरी ओवर लेकर आए थे. इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर उन्होंने छक्कों की हैट्रिक लगाई, फिर अगली दो गेंद पर 2-2 रन दौड़े और आखिरी बॉल पर छक्का ठोक दिया. इस तरह 28 रन आए.

विज्ञापन

टेक्सास की शुरुआत अच्छी नहीं, लेकिन फरेरा ने कर दिया कमाल

टेक्सास की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. टीम के लिए मार्कस स्‍टोइनिस और डैरिल मिचेल ओपनिंग करने आए थे. स्टोइनिस सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए. फिर मिचेल 6 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए. तीसरे नंबर पर शुभम रंजने ने 14 बॉल पर 4 चौके और 3 छक्के ठोके. आखिर में फरेरा ने 37 रनों विस्फोटक पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

88 रनों की पीछा करने उतरी फ्रीडम की टीम ने 18 रन के स्‍कोर के अंदर रचिन रवींद्र, ग्‍लेन मैक्‍सवेल और मिचेल ओवेन मतलब 3 बड़े विकेट खो दिए थे. यही उसकी हार की वजह बने. पूरी टीम 44 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ