VIDEO: युजवेंद्र चहल ने 'जादुई गेंद' से उड़ाईं बेल्स, पोज मारते रह गया बल्लेबाज, आपने मिस तो नहीं कर दिया ये वीडियो

Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. इस स्टार लेग स्पिनर ने एक जादुई गेंद से दुनिया को चौंका दिया है.

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal

विज्ञापन

नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए काउंटी खेलने गए चहल ने टीम केन्ट के खिलाफ हुए मुकाबले में एक जादुई गेंद फेंकी, जिस पर बल्लेबाज हिल भी नहीं पाया और गेंद ने बेल्स उड़ा दीं.  चहल की इस जादुई बॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल ने केंट के खिलाफ हुए मुकाबले की दूसरी पारी में यह कमाल किया. केंट ने दूसरी पारी में 2 रनों पर पहला विकेट खो दिया था. जॉयडेन डेनली 2 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद एकांश सिंह ने क्रीज पर कदम रखा. 23 गेंदों पर 27 रन बनाकर खेल रहे एकांश चहल की एक लेग स्पिन बॉल पर चारों खाने चित हो गए. चहल अपनी टीम के लिए दूसरी पारी में 8वां ओवर लेकर आए थे. इस ओवर की दूसरी पारी में उन्होंने एकांश को क्लीन बोल्ड कर दिया.

विज्ञापन

पोज मारते रह गया बल्लेबाज

दरअसल, युवजेंद्र चहल ने जिस बॉल पर एकांश को आउट किया उससे पहले वो विकेट टू विकेट बॉल डाल रहे थे. एकांश ने सभी बॉल डिफेंड कर ली थीं. लेकिन चतुर चालाक चहल ने इस बीच लेग स्पिन डाली, जो तीसरे स्टंप पर पिच हुई और टर्न लेकर सीधा ऑफ स्टंप उड़ा ले गई. बेल्स नीचे गिर गईं. बल्लेबाज ने गेंद को डिफेंस किया, लेकिन वो पूरी तरह से चूक गया, क्योंकि बॉल ने बहुत ज्यादा टर्न लिया था. यह एक जादुई बॉल थी, जिस पर बल्लेबाज की एक ना चली. विकेट मिलते ही चहल ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया, उधर एकांश सिंह पोज मारते रह गए और निराश होकर पवेलियन लौटे.

विज्ञापन

मैच का लेखा जोखा…

दरअसल, काउंटी चैम्पियनशिप डिवीज़न 2 के तहत केंट और नॉर्थहैम्पटनशायर  के बीच 34वां मुकाबला कैंटरबरी में खेला गया, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मैच की पहली पारी में चहल ने 42 ओवर किए, लेकिन एक भी विकेट नहीं मिला. उन्हें 129 रन पड़े थे, लेकिन दूसरी पारी में चहल ने वापसी की और 4 खिलाड़ियों को आउट किया. दूसरी पारी के 30 ओवरों में उन्होंने सिर्फ 51 रन दिए और 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

टी20 में विकटों का शतक, टेस्ट में नहीं मिला मौका

चहल ने टी20 में साल 2016 में डेब्यू किया था. उनके नाम 80 मैचों में 121 शिकार किए. वनडे के 72 मैचों में 96 विकेट निकाले हैं. आखिरी बार चहल आईपीएल 2025 में भारतीय सरजमीं पर पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आए थे.  उन्होंने 13 पारियों में 16 शिकार किए थे.

विज्ञापन

2023 में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

यह स्टार लेग स्पिनर फिलहाल दोनों फॉर्मेट में टीम इंडिया से बाहर चल रहा है. आखिरी बार वो भारत के लिए 13 अगस्त 2023 में खेले थे, यह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच था. वहीं वनडे में वो आखिरी बार 24 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखे थे. इसके बाद से उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ