PAK vs IRE: आखिरी मुकाबले में फ्लॉप हुए पाकिस्तान के ये 5 खिलाड़ी, जैसे-तैसे बची लाज

T20 World Cup 2024 Pakistan vs Ireland: पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी मुकाबले में जैसे-तैसे जीत नसीब हुई। उसने 7 गेंद रहते 3 विकेट से जीत हासिल की।

Pakistan vs Ireland

Pakistan vs Ireland

T20 World Cup 2024 Pakistan vs Ireland: पाकिस्तान की टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी मुकाबले में जीत मिली। आयरलैंड के खिलाफ रविवार को फ्लोरिडा में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 107 रन का पीछा करने में पसीने आ गए। उसके 7 विकेट एक-एक कर आउट हो गए। हालांकि 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी ने 5 गेंदों में 2 छक्के ठोक 13 रन बनाए और मैच फिनिश कर दिया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन लो स्कोरिंग मुकाबले में उसके 5 बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हो गए। आइए आपको बताते हैं वो कौन हैं…

विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान 

ओपनिंग करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस मैच में 16 गेंद ही खेल सके। उन्होंने 2 चौके लगाकर महज 17 रन बनाए। रिजवान को बैरी मैक्कार्थी ने छठे ओवर में पवेलियन भेजा। वह मार्क अडायर के हाथों कैच पकड़े गए।

विज्ञापन

सईम अयूब 

रिजवान के साथ ओपनिंग करने आए सईम अयूब एक बार फिर फ्लॉप रहे। उन्होंने 17 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोक सिर्फ 17 रन बनाए। अयूब को पांचवें ओवर में मार्क अडायर ने लॉर्कन टकर के हाथों कैच करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन

फखर जमां 

वर्ल्ड कप के आखिरी मुकाबले में फखर जमां ने एक बार फिर निराश किया। उन्होंने 9 गेंद खेलीं और महज 5 रन बनाए। उन्हें नौवें ओवर में कर्टिस कैम्फर ने अपना शिकार बनाया।

उस्मान खान 

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उस्मान खान फ्लॉप रहे। उस्मान ने 3 गेंद खेलीं और सिर्फ 2 रन बनाए। बाबर आजम को विकेट के पतझड़ के बाद उस्मान खान से उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने अपनी खराब बल्लेबाजी से निराश किया। उस्मान को बैरी मैक्कार्थी ने 10वें ओवर में आउट किया। हैरी टैक्टर ने उनका कैच पकड़ा।

विज्ञापन

शादाब खान 

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान भी इस मुकाबले में गेंदबाजी-बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे। शादाब ने गेंदबाजी में 1 ओवर में 11 रन लुटाए तो वहीं बल्लेबाजी में 2 गेंदों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। शादाब को बैरी मैक्कार्थी ने आउट किया। लॉर्कन टकर ने उनका कैच पकड़ा। शाहीन अफरीदी इस मैच के स्टार रहे। उन्होंने तीन विकेट भी लिए। बहरहाल, पाकिस्तान की टीम अब इस लाज बचाने वाली जीत के साथ घर वापस लौट जाएगी, लेकिन कप्तान बाबर आजम के सामने कई सवाल खड़े होंगे। पीसीबी ने एक्शन लेने की भी बात कही है। देखना होगा कि पाकिस्तान की टीम के फ्लॉप खिलाड़ियों का क्या हाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ