IND vs ENG: शुभमन गिल के पास 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, लॉर्ड्स में रचेंगे इतिहास?

शुभमन गिल का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा रहा है। दो मैचों में उन्होंने 585 रन बना दिए हैं। अब कप्तान के रूप में उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने और दिग्गज से आगे निकलने का शानदार मौका है।

Shubman Gill, IND vs ENG

शुभमन गिल

IND vs ENG: शुभमन गिल को कुछ समय पहले ही भारत का टेस्ट क्रिकेट में कप्तान नियुक्त किया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ गिल बतौर कप्तान पहली बार उतर रहे हैं और उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वो इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अब गिल के पास लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में इतिहास रचते हुए डॉन ब्रैडमैन के 88 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने और इतिहास रचने का मौका है।

विज्ञापन

शुभमन गिल 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

डॉन ब्रैडमैन ने 1936-37 की एशेज सीरीज में बतौर कप्तान 5 मैच खेलते हुए 90 की शानदार औसत से कुल 810 रन जड़े थे। इसके बाद से ही वो कप्तान के रूप में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 88 साल से कोई उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है। शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अब तक 585 रन बनाए हैं। इसी बीच उन्होंने 146.25 की औसत से बल्लेबाजी की है और 3 शतक जड़े हैं। बतौर टेस्ट कप्तान उनकी शुरुआत अच्छी रही है। शुभमन गिल को डॉन से आगे निकलने के लिए 225 रन बनाने हैं। गिल इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले दो मैचों के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे और तीसरे मैच में ही ब्रैडमैन से आगे निकलने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

शुभमन गिल करेंगे भारतीय टीम में बड़ा बदलाव

शुभमन गिल ने एजबेस्टन में हुए दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के बाद बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में भारतीय टीम में बदलाव जरूर होगा। पहले मैच में जसप्रीत खेले थे और उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। भारत ने इंग्लिश टीम के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका बेन स्टोक्स एंड कंपनी पीछा करने में सफल रही। दूसरे टेस्ट में भारत ने 608 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा और इंग्लैंड इस बार फिसड्डी साबित हुई। 271 रनों पर ही उनकी पारी ढेर हो गई और भारतीय टीम ने यह मुकाबला 336 रन से जीता। लॉर्ड्स में भारत जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ