T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहुंची ये सातवीं टीम, अब इन 2 टीमों के बीच होगा संघर्ष

T20 World Cup 2024 में अब सुपर-8 की स्थिति साफ होने लगी है। टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने वाली 8 में से 7 टीमों के नाम तय हो चुके हैं। अब 8वीं टीम के लिए बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच लड़ाई बची है। बांग्लादेश को सुपर-8 में पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच जीतना होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए मैच से टूर्नामेंट की 7वीं टीम सुपर-8 में एंट्री कर चुकी है।

T20 World Cup 2024 super8

T20 World Cup 2024 super8

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। टूर्नामेंट के अगले दौर में अब तक 7 टीमों को एंट्री मिल चुकी है। बची हुई 1 जगह के लिए अब 2 टीमों के बीच लड़ाई बची है। टूर्नामेंट के सुपर-8 में पहुंचने वाली अब इन टीमों को 3-3 मैच खेलने होंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल तक का सफर तय होगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी टीम सुपर-8 में एंट्री कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सी टीमों को मिला प्रवेश

टूर्नामेंट के अगले चरण यानी सुपर-8 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, USA पहले ही एंट्री कर चुकी थी। अब इंग्लैंड की टीम सुपर-8 में पहुंचने वाली 7वीं टीम बन चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन टीमों को देखना पड़ा बाहर का रास्ता

टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, नेपाल, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी, नामीबिया, ओमान, कनाडा, स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीम बाहर हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन टीमों के बीच संघर्ष

सुपर-8 की लड़ाई में अब सिर्फ 2 ही टीमें शामिल रह गई हैं। इनमें बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीम शामिल हैं। बांग्लादेश के अंक तालिका में 3 मैच में 3 अंक हैं और वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। जबकि नीदरलैंड के 3 मैच में 2 अंक हैं। बांग्लादेश अगर अपना अंतिम मैच नेपाल से जीत लेती है तो वह सुपर-8 में पहुंचने वाली 8वीं टीम बन जाएगी। अगर बांग्लादेश ये मैच हार जाता है और नीदरलैंड अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका से जीत जाता है तो नेट रन रेट के माध्यम से 8वीं टीम का निर्णय होगा। वहीं, अगर नीदरलैंड अपना आखिरी मैच हार जाता है तो वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी और बांग्लादेश की टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ