WWE: अमेरिका के टेक्सास में विनाशकारी बाढ़ के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. कई लोग लापता भी हो चुके हैं और बचाव कार्य लगातार जारी है. ऐसे में WWE की खूबसूरत विमेन स्टार बेली समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर सामने आई हैं. वह बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों के लिए धन राशि जुटा रही हैं. बेली ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की खुद जानकारी दी है. उनके द्वारा उठाए गए इस कदम को खूब प्रशंसा भी मिल रही है.
WWE सुपरस्टार बेली ने किया बड़ा ऐलान
विनाशकारी आपदा से प्रभावित लोगों के परिवार पूरी तरह उबरने की कोशिश कर रहे हैं. WWE में बेली को रोल मॉडल निकनेम से जाना जाता है. अब वह इस चीज को सार्थक भी कर रही हैं. बेली ने सोशल मीडिया पर हाल ही में Raw में बैकी लिंच के साथ हुए विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच की कुछ तस्वीरें शेयर कीं.
---विज्ञापन---
बेली ने इसके जरिए बताया कि वह मिस्टिक समर कैंप के बाढ़ पीड़ित फैमिली के लिए धन जुटाएंगी. उन्होंने कहा कि वह Raw में हुए मैच के अपने गियर की नीलामी करेंगी. बेली ने सोशल मीडिया पर कहा, “मैं अपने इन-रिंग गियर को नीलामी के लिए रखूंगी. पूरा पैसा सीधे कैंप मिस्टिक गर्ल्स समर कैंप में हुई त्रासदी से प्रभावित फैमिली को जाएगा. कृपया इस हफ्ते नीलामी लिंक के लिए बन रहें. धन्यवाद”.
I’ll be putting this gear up for auction. All proceeds will go directly to the families impacted by the heartbreaking tragedy that happened at Camp Mystic girls summer camp. Please stay tuned for auction link this week, thank you ❤️ https://t.co/Q72BYNWMiQpic.twitter.com/xEJW3O7mcZ
आगामी 13 जुलाई को विमेंस का Evolution 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. WWE ने कुल सात मुकाबलों का ऐलान किया है. कुछ बड़ी चैंपियनशिप भी डिफेंड की जाएंगी. ऐसे में कहा जा सकता है कि विमेंस डिवीजन को नए चैंपियन मिल सकते हैं. खैर Evolution 2025 में बेली भी एक्शन में नज़र आएंगी. बैकी लिंच अपनी विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को बेली और लायरा वैल्किरिया के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में तीनों का आमना-सामना हुआ था. वहां पर लायरा ने बवाल मचाते हुए बेली और बैकी को धराशाई किया. बेली के पास इस बार चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है. कंपनी द्वारा उनके ऊपर भरोसा जताया जा सकता है.