T20 WC 2024: जोस बटलर का बड़ा फैसला, वर्ल्ड कप में इस भूमिका में आएंगे नजर

T20 World Cup 2024: इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर विश्व कप के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अब एक और जिम्मेदारी लेने का फैसला लिया है। ये फैसला उन्होंने स्लो ओवर रेट की पेनल्टी से बचने के लिए लिया है।

Jos Buttler England

Jos Buttler England

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम अपनी तैयारियों को अंजाम देने में जुटी है। कप्तान जोस बटलर पहले ही आईपीएल छोड़ चुके हैं। अब उन्होंने वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जोस बटलर टी20 विश्व कप में विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे। इंग्लैंड की टीम में फिल सॉल्ट और जॉनी बेयरस्टो शामिल हैं, लेकिन बटलर ने खुद विकेटकीपिंग करने का फैसला लिया है। उन्होंने ये फैसला खास वजह से लिया है।

विज्ञापन

स्लो ओवर रेट पेनल्टी से बचने के लिए लिया फैसला

दरअसल, बटलर ने ये फैसला स्लो ओवर रेट पेनल्टी से बचने के लिए किया है। उनका मानना है कि विकेट के पीछे रहने से उन्हें बेहतर दृश्य मिल सकेंगे। इससे उन्हें पूरे मैदान के परिदृश्य को समझने में मदद मिलेगी। विश्व कप में पहली बार स्टॉप क्लॉक का इस्तेमाल होगा। ये घड़ी बड़ी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। इसमें दो वॉर्निंग और उसके बाद पांच रन की पेनल्टी शामिल है। इंग्लैंड को वेस्ट इंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में इसका इस्तेमाल करने का अनुभव मिला। जिससे उन्हें दो बार चेतावनी मिली और वे सजा से बच गए।

विज्ञापन

स्लो ओवर रेट का होता है नुकसान 

स्लो ओवर रेट के कारण फील्डिंग में बदलाव करना पड़ता है। इससे 30 यार्ड सर्कल के अंदर एक अतिरिक्त फील्डर रखना होता है। जिससे बाउंड्री पर फील्डर्स की संख्या कम हो जाती है। बटलर के इस फैसले के बाद उपकप्तान मोईन अली की भूमिका बढ़ जाएगी। वह गेंदबाजों को निर्देशित करते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

चीजों को हल्के में नहीं लिया जा सकता

बटलर का कहना है कि हम चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। बटलर ने इसके पहले भी ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान विकेटकीपिंग की थी। बटलर ने कहा कि विकेट के पीछे रहते मैं चीजों को बेहतर तरीके से देख सकता हूं और निर्णय भी ले सकता हूं। जब इयोन मॉर्गन कप्तान थे तो वे विकेटकीपर के पास आकर उनसे अक्सर बातचीत करते थे। कीपर होने के कई फायदे हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम:

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम कुरेन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ