T20 WC 2024: विश्व कप से बाहर होकर बौखला गया पाकिस्तान, बेतुके बयान पर फैंस ने लगा दी क्लास

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की टीम विश्व कप के सुपर-8 में भी जगह नहीं बना पाई। जिसके बाद अब पाकिस्तान बौखला गया है, टीम के कप्तान ने भारत पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद फैंस ने इस पूर्व खिलाड़ी की जमकर क्लास लगाई है।

pakistan team

pakistan team

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में टीम इंडिया धमाल मचा रही है। अब भारतीय टीम 27 जून को इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने वाली है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में भी अपनी जगह नहीं बना पाई थी। लीग स्टेज में भारत और यूएसए से हारने के बाद ही पाकिस्तान की टीम विश्व कप से बाहर हो गई थी। जिसके बाद अब पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। टीम इंडिया के गेंदबाजों पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बेतुका बयान सामने आया है।

अर्शदीप की स्विंग गेंद पर उठाया सवाल

पाकिस्तान की टीम विश्व कप से बाहर होकर स्वदेश लौट चुकी है। वहीं अब टीम इंडिया के गेंदबाजों को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंजमाम-उल-हक का एक बेतुका बयान सामने आया है। एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बोलते हुए इंजमाम-उल-हक ने कहा कि अर्शदीप सिंह की गेंदें स्विंग कर रही थीं भारत की ओर से गेंद के साथ कुछ छेड़छाड़ की गई थी। ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इंजमाम-उल-हक की जमकर क्लास लगानी शुरू कर दी।

एक यूजर ने कमेंट करके लिखा हां, भारत ने निश्चित रूप से कुछ किया है और इसे प्रतिभा कहा जाता है। जो सैन्य शक्ति से नहीं, बल्कि जमीन पर अभ्यास से आती है।

वहीं एक यूजर कमेंट में इंजमाम-उल-हक के आउट होने की एक वीडियो शेयर करके लिखा सबसे पहले, आइए हम सब इस पर हंसें। फिर, हम इस बयान पर हंस सकते हैं। इंजमाम-उल-हक के शानदार रन-आउट पर भी हंसें।

ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल पहुंची थी टीम इंडिया

सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तो़ बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए थे। जिसके बाद अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप से बाहर करा दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ