Saina Nehwal Net Worth: करोड़पति साइना नेहवाल के पास है आलीशान घर, महंगी गाड़ियों का भी रखती हैं शौक

Saina Nehwal Net Worth: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप कश्यप का तलाक हो गया है। जिसके बाद से साइना नेहवाल के नेट वर्थ की भी चर्चा चल रही है। इस स्टार खिलाड़ी के पास आलीशान घर है। इसके अलावा वो महंगी गाड़ियों का भी शौक रखती हैं।

Saina Nehwal

Saina Nehwal

Saina Nehwal Net Worth: भारत के बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप कश्यप ने शादी के 7 सालों के बाद तलाक का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए नेहवाल ने फैंस को इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद से ही वो चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस स्टार खिलाड़ी के जीवन के हर पहलू के बारे में जानना चाहते हैं। साइना नेहवाल के नेट वर्थ की भी चर्चा चल रही है। इस स्टार खिलाड़ी के पास आलीशान घर है। इसके अलावा वो महंगी गाड़ियों का भी शौक रखती हैं।

विज्ञापन

साइना नेहवाल के पास है आलीशान घर 

बैडमिंटन सुपरस्टार साइना नेहवाल सालाना 5 करोड़ कमाती हैं। फिलहाल उनकी नेटवर्थ 36 करोड़ की बताई जा रही है। साइना विश्व की तीसरी सबसे अमीर महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वो बैडमिंटन टूर्नामेंट की प्राइज मनी, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और निजी निवेश से अपनी कमाई करती हैं। इसके अलावा साइना की नारिक नाम का एक ब्रांड भी है। इस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर साइना ही हैं। हरियाणा की हिसार में जन्मी साइना बचपन से ही हैदराबाद में रहती हैं। साल 2015 में साइना ने इस शहर में 5 करोड़ का घर खरीदा था। इस आलीशान घर में सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन

महंगी गाड़ियों का भी साइना को है शौक 

स्टार खिलाड़ी साइना के पास मर्सिडीज एएमजी जीएलई 63 कार है। जिसे उन्होंने साल 2023 में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके अलावा उनके पास 40 से 50 लाख रुपये की कीमत वाली मिनी कूपर भी है। साइना नेहवाल के पास 50 लाख रुपये की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बेंज भी है। 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साइना को अर्जुन पुरस्कार के साथ ही साथ पद्मश्री भी मिल चुका है। भारत सरकार ने नेहवाल को खेल रत्न भी दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ