WC में पहली बार गोल्डन डक पर आउट हुए कोहली, रोहित का रिएक्शन बयां कर रहा बहुत कुछ

T20 World Cup 2024 IND Vs USA: यूएसए के खिलाफ विराट कोहली ने एक बार फिर निराश किया। इस मैच में कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए थे। जिसके बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।

T20 World Cup 2024 IND Vs USA virat kohli first ever golden duck

T20 World Cup 2024 IND Vs USA virat kohli first ever golden duck

T20 World Cup 2024 IND Vs USA: भारत और यूएसए के बीच बुधवार को अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस मैच में एक बार फिर से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया। एक बार फिर से विराट कोहली का फ्लॉप शो देखने को मिला। इस मैच में कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए। कोहली के आउट होते ही कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन सामने आया जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

गोल्डन डक पर आउट हुए कोहली

यूएसए के खिलाफ विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए। टी20 विश्व कप में ये पहली बार देखने को मिला जब विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए। जिसके बाद दूसरे छोर पर खड़े रोहित शर्मा थोड़े निराश दिखे। क्योंकि रोहित भी विराट को विकेट की अहमियत जानते थे और उनको उम्मीद थी कि इस मैच में कोहली अपनी शानदार फॉर्म को हासिल कर लेंगे। विराट को सौरभ नेत्रवलकर ने पहली ही गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

सौरभ की बाहर जाती गेंद पर कोहली के बल्ले का भारी किनारा लगा और गेंद सीधे विकेटकीपर के दस्तानो में चली गई। कोहली के आउट होने के बाद फैंस भी काफी निराश दिखे। अभी तक विश्व कप में कोहली कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। तीन मैचों में कोहली के बल्ले से महज 8 रन निकले हैं। जिसमें से उन्होंने 4 आयरलैंड और 4 रन पाकिस्तान के खिलाफ बनाए थे। अब कोहली की फॉर्म ने सुपर-8 के मैचों से पहले टीम की टेंशन को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ