T20 WC 2024: टीम इंडिया की जीत ने बदल दिया पूरा समीकरण, पाकिस्तान इस तरह करेगी क्वालीफाई

T20 World Cup 2024 Super 8 Qualification Scenario: टीम इंडिया की यूएसए पर जीत (India vs USA) के बाद पाकिस्तान की टीम को बड़ा फायदा हुआ है। उसकी सुपर-8 में क्वालीफाई करने की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं।

india vs USA T20 WC

india vs USA

T20 World Cup 2024 Super 8 Qualification Scenario: टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप में बुधवार को यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में 111 रनों का पीछा किया। हालांकि टीम इंडिया को मुश्किल पिच पर 18.2 ओवर में जाकर जीत मिली। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने सुपर-8 का टिकट कटा लिया है। भारत की इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल और सुपर-8 का समीकरण भी बदल गया है। आइए जानते हैं कि भारत की इस जीत से सुपर-8 का समीकरण किस तरह बदल गया है।

विज्ञापन

यूएसए को जीतना होगा आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला

टीम इंडिया 3 मैचों में लगातार जीत दर्ज कर 6 अंक और +1.137 के नेट रन रेट के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप-A से भारतीय टीम सुपर-8 में जाएगी। हालांकि भारत का एक मुकाबला 15 जून को आयरलैंड से होगा, लेकिन ये मैच उस लिहाज से महत्वपूर्ण होगा कि टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहती है या फिर दूसरे पर। वहीं यूएसए की टीम अब 3 में से 2 में जीत दर्ज कर 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है। उसके पास 4 पॉइंट और +0.127 का नेट रन रेट है। अब अगर यूएसए को सुपर-8 में क्वालीफाई करना है तो आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम इस तरह कर सकती है क्वालीफाई

वहीं इस जीत के बाद पाकिस्तान टीम की बल्ले-बल्ले हो गई है। पाकिस्तान की टीम भारत की जीत की दुआ कर रही थी। अब पाकिस्तान को सुपर-8 में क्वालीफाई करना है तो ये उम्मीद करनी होगी कि यूएसए आयरलैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला हार जाए। इससे यूएसए के पास 4 अंक ही रह जाएंगे। फिर पाकिस्तान को 16 जून को आयरलैंड को अच्छे अंतर से हराना होगा। तब जाकर वह 4 पॉइंट और बेहतर रन रेट के साथ यूएसए को पछाड़ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन सकती है। अगर अगले मैच में यूएसए की जीत होती है तो पाकिस्तान का सपना टूट जाएगा और वह वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

कनाडा, आयरलैंड कैसे करेंगी क्वालीफाई?

फिलहाल के लिए कहा जा सकता है कि कनाडा और आयरलैंड भी रेस में बनी हुई हैं। कनाडा के पास 3 मैचों में 2 अंक और -0.493 का नेट रन रेट है। कनाडा को अगर क्वालीफाई करना है तो उसे भारत को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा। तब जाकर उसके पास 4 पॉइंट और बेहतर नेट रन रेट हो सकती है। हालांकि ऐसा मुश्किल है। वहीं आयरलैंड के पास 2 मैचों के बाद 0 अंक हैं। आयरलैंड को भी क्वालीफाई करने के लिए दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। ये मुकाबले पाकिस्तान और यूएसए जैसी टीमों के खिलाफ हैं। ऐसे में उसका क्वालीफाई करना भी मुश्किल नजर आ रहा है। कुल मिलाकर अभी सुपर-8 का गणित उलझ गया है। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी दूसरी टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ