Akashdeep

IND vs ENG: आकाशदीप-सिराज ने किया निराश, नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना टेस्ट कर लिया पास

IND vs ENG: ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। रेड्डी ने ही इंग्लिश टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। बुमराह के खिलाफ इंग्लिश गेंदबाज बहुत संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले आकाशदीप और मोहम्मद सिराज से तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल को बड़ी उम्मीदें थी। हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इन दोनों गेंदबाजों ने अभी कर निराश ही किया है। इस दौरान ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। रेड्डी ने ही इंग्लिश टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। बुमराह के खिलाफ इंग्लिश गेंदबाज बहुत संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

आकाशदीप-सिराज ने तोड़ी उम्मीदें 

एजबेस्टन टेस्ट मैच की दोनों पारियों में आकाशदीप और मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से विकेट चटकाए थे। जिसके कारण ही टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की थी। दोनों ही गेंदबाज पिछले मैच की फॉर्म को बरकरार रखने में नाकाम रहे। जिसके कारण ही इंग्लिश टीम ने 110 रनों पर सिर्फ 2 विकेट ही गंवाया है। ओली पोप और जो रूट फिलहाल मैदान पर टिके हुए हैं। टीम इंडिया को पहले दिन मजबूत स्थिति में पहुंचने के लिए और विकेट अपने नाम करना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ