IND vs ENG: बीच मैच में बदला टीम इंडिया का विकेटकीपर, ऋषभ पंत को हुआ क्या? टेंशन में भारतीय खेमा!

Rishabh Pant injury: टीम इंडिया के लिए लॉर्ड्स टेस्ट के पहले ही दिन बुरी खबर सामने आ रही है। बीच मैच में भारतीय टीम को अपना विकेटकीपर बदलना पड़ा है।

Rishabh pant

Rishabh pant

Rishabh Pant Injury: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले ही दिन भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया को बीच मैच में अपना विकेटकीपर बदलना पड़ गया है। दरअसल, ऋषभ पंत कीपिंग करते हुए चोटिल हो गए हैं, जिसकी वजह से उन्हें ग्राउंड से बाहर जाना पड़ा है। पंत की जगह पर ध्रुव जुरैल विकेटकीपर की भूमिका निभाने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। पंत का इंजर्ड होना टीम इंडिया के लिहाज से अच्छी खबर नहीं है।

विज्ञापन

बीच मैच में बदला विकेटकीपर

लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया को अपना विकेटकीपर अचानक बदलना पड़ गया है। दरअसल, कीपिंग करते हुए एक गेंद ऋषभ पंत की उंगली पर आकर तेजी से लगी, जिसके बाद वह दर्द में दिखाई दिए। पंत की हालत को देखकर फिजियो को तुरंत मैदान पर आना पड़ा। फिजियो ने ऋषभ की उंगली पर स्प्रे किया। हालांकि, इसके बाद भी पंत का दर्द कम नहीं हुआ और उन्हें ग्राउंड से बाहर जाना पड़ा। पंत की जगह पर ध्रुव जुरैल विकेटकीपर के तौर पर अब मैदान पर उतर चुके हैं। पंत की इंजरी ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है। अब तक इस दौरे पर पंत का बल्ले से प्रदर्शन कमाल का रहा है। हेडिंग्ले टेस्ट की दोनों ही पारियों में पंत ने शतक जमाया था। वहीं, एजबेस्टन में भी उनका बल्ला खूब चला था।

विज्ञापन

नीतीश ने दिए दो बड़े झटके

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल ने पारी के 14वें ओवर में ही नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों में गेंद थमाई। गिल का यह मास्टर स्ट्रोक टीम इंडिया के लिए काम कर गया। नीतीश ने एक ही ओवर में बेन डकेट और जैक क्राउली की पारी का अंत कर दिया। डकेट 23 और क्राउली 18 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद जो रूट और ओली पोप ने मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाल लिया है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। रूट बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ