IND Vs USA: पाकिस्तान में जन्मा..यूएसए के लिए खेल रहा ये खिलाड़ी, कोहली के खिलाफ खेलने पर कही बड़ी बात

T20 World Cup 2024 IND Vs USA: भारतीय टीम के खिलाफ मैच खेलने को लेकर यूएसए के खिलाड़ी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। वहीं अब यूएसए के गेंदबाज ने विराट कोहली के सामने खेलने को लेकर बड़ी बात कही है।

T20 World Cup 2024 Virat Kohli

T20 World Cup 2024 Virat Kohli

T20 World Cup 2024 IND Vs USA: भारत और यूएसए के बीच आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। दोनों टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है लेकिन आज किसी एक टीम का जीत का सिलसिला खत्म होने वाला है। यूएसए पहली बार टी20 विश्व कप खेल रही है और अभी तक अपने प्रदर्शन से टीम ने काफी चौंकाया है। यूएसए इस विश्व कप में पाकिस्तान जैसी टीम को भी हरा चुकी है। वहीं अब यूएसए के खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ भिड़ने के लिए तैयार है। मैच से पहले यूएसए के तेज गेंदबाज ने विराट कोहली के खिलाफ खेलने को लेकर बड़ी बात कही है।

विज्ञापन

विराट कोहली के खिलाफ खेलने को तैयार अली खान

यूएसए के तेज गेंदबाज अली खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था लेकिन अब ये खिलाड़ी काफी सालों से यूएसए के लिए क्रिकेट खेल रहा है। वहीं अब भारत और यूएसए के बीच होने वाले मैच से पहले अली खान ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर कहा कि विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी रहे हैं और अब उनके खिलाफ खेलना काफी अच्छा होने वाला है। जिस तरह से विराट मैदान पर एग्रेसिव रहते हैं वो काफी शानदार है, मैं भी बिल्कुल वैसा ही हूं। जब मैदान पर माहौल गर्म हो जाता है तो विराट का एग्रेसन भी बढ़ जाता है। कोहली को आग से आग का खेल पसंद है इसलिए उनको किंग कोहली कहा जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टी20 विश्व कप में फ्लॉप कोहली

विराट कोहली इस बार विश्व कप में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। अभी तक कोहली का बल्ला शांत रहा है। कोहली को इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए देखा जा रहा है लेकिन ओपनिंग में कोहली पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहे हैं। दो मैचों में कोहली के बल्ले से महज 8 रन ही निकले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी कोहली महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में अब फैंस को लग रहा है कि कोहली एक बार फिर से नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ