IND Vs USA: 1, 2 या 3? टीम इंडिया में हो सकते हैं इतने बदलाव, इन मैच विनर्स की हो सकती है एंट्री

T20 World Cup 2024 IND Vs USA: भारत और यूएसए के खिलाफ आज मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर सभी की नजरे टिकी हुई हैं। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

T20 World Cup 2024 IND Vs USA team india playing 11

T20 World Cup 2024 IND Vs USA team india playing 11

T20 World Cup 2024 IND Vs USA: भारतीय टीम आज विश्व कप में अपना तीसरा मुकाबला मेजबान यूएसए के साथ खेलने वाली है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी। वहीं इस मैच को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की चर्चा भी काफी हो रही है। आज टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बदली-बदली दिख सकती है। प्लेइंग इलेवन में एक या दो नहीं बल्कि तीन मैच विनर्स खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है।

विज्ञापन

1. कुलदीप यादव

इस मैच को लेकर कुलदीप यादव के नाम पर काफी चर्चाएं हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार यूएसए के खिलाफ रवींद्र जडेजा को बाहर करके कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। दरअसल रवींद्र जडेजा पिछले दोनों ही मैचों में कुछ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में जडेजा अपने प्रदर्शन से कोई प्रभाव नहीं डाल पाए हैं। जिसके चलते उनको इस मैच से ड्रॉप किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

2. संजू सैमसन

ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अभी तक अपने प्रदर्शन से फैंस और टीम को काफी निराश किया है। जिसके चलते इस मैच में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। अभी तक संजू को एक भी मैच में नहीं खिलाया गया है। दूसरी तरफ इस टूर्नामेंट में अभी तक दुबे के बल्ले से महज 3 रन निकले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शिवम 3 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। जिसके बाद दुबे का यूएसए के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

3. युजवेंद्र चहल

दूसरी तरफ अब युजवेंद्र चहल के नाम पर भी चर्चा होने लगी है। टी20 क्रिकेट चहल सबसे बेस्ट गेंदबाज हैं लेकिन अभी तक उनको प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस मैच में किसी एक तेज गेंदबाज को आराम देकर चहल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ