IND Vs USA: मैच पर कितना है बारिश का खतरा? जानें कैसा होगा न्यूयॉर्क का मौसम

T20 World Cup 2024 IND Vs USA: भारतीय टीम आज अपना तीसरा मुकाबला मेजबान यूएसए के साथ खेलने वाली है। ये मुकाबला नासाउ क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। जानिए आज कैसा होगा न्यूयॉर्क का मौसम, क्या बारिश मैच में खलल डाल सकती है?

T20 World Cup 2024 IND Vs USA nassau county stadium

T20 World Cup 2024 IND Vs USA nassau county stadium

T20 World Cup 2024 IND Vs USA: विश्व कप में आज टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला यूएसए के साथ होगा। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रही है। दोनों ने अपने 2-2 मैच जीते हैं। वहीं आज का मैच जो भी टीम जीत जाएगी वो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी। इस मैच को लेकर फैंस के मन में सवाल चल रहा है कि क्या आज भी मैच पर बारिश का साया है? वहीं न्यूयॉर्क में आज मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

आज ऐसा रहेगा न्यूयॉर्क का मौसम

भारत और मेजबान यूएसए के बीच खेले जाने वाले मैच पर बारिश का खतरा बहुत कम बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार न्यूयॉर्क में आज तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा मैच के दौरान धूप भी रहेगी। ऐसे में आज फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि जब इस मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। तब भी बारिश के काफी कम चांस बताए जा रहे थे लेकिन बारिश ने मैच के दौरान परेशान जरूर किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जो जीता वो सुपर-8 में पहुंचेगा

भारत और यूएसए ने अभी तक 2-2 मुकाबले खेले हैं। यूएसए पाकिस्तान को भी इस विश्व कप में हरा चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया आज यूएसए को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों के 4-4 अंक है लेकिन नेट रनरेट बेहतर होने के चलते टीम इंडिया पहले और यूएसए दूसरे स्थान पर मौजूद है। आज मैच जीतने के साथ एक टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ