IND vs SA: कितने बजे से कटने शुरू हो जाएंगे ओवर? जान लीजिए बारिश का ये नियम

T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा है। ये मैच बारबाडोस में खेला जाएगा।

IND vs SA Barbados Weather Rain

IND vs SA Barbados Weather Rain

T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले पर करोड़ों फैंस टकटकी लगाए बैठे हैं। ये महामुकाबला शनिवार को बारबाडोस में स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे और भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। हालांकि इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा गया है। ऐसे में यदि बारिश से खलल पड़ता है तो ओवर कितने बजे से कट सकते हैं। आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन

रात 11.10 बजे तक का कटऑफ टाइम

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन बारबाडोस के ब्रिजटाउन में होने वाले मैच के दौरान लगभग 60 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। मैच शुरू होने से पहले लगभग 60 मिनट या एक घंटे का बफर टाइम रखा जाता है। उसके बाद से ओवर कटना शुरू हो जाते हैं। यानी अगर मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से शुरू होता है तो 40 ओवर का पूरा मैच देखने को मिल सकता है, लेकिन इसके बाद ओवर कटना शुरू हो सकते हैं। या फिर 10-10 ओवर का मैच भी देखने को मिल सकता है। मैच शुरू होने का आखिरी समय रात 11.10 बजे तक है। यानी इस समय तक मैच शुरू हो जाता है तो ठीक, वर्ना इसे रिजर्व डे में भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

दोनों दिन 190 मिनट का अतिरिक्त समय

खास बात यह है कि मैच को पूरा कराने के लिए शनिवार और रविवार (रिजर्व डे) दोनों दिन 190 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। ऐसे में इस मुकाबले के लिए पर्याप्त समय है। फिर भी मैच कराने की स्थिति नहीं रहती है या खराब मौसम की वजह से इसे रद्द कर दिया जाता है तो दोनों टीमें विजेता मान ली जाएंगी।

विज्ञापन

किसका पलड़ा भारी 

आपको बता दें कि भारत-साउथ अफ्रीका के बीच अब तक खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। टीम इंडिया ने 26 में से 14 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि साउथ अफ्रीका ने 11 मुकाबले जीते हैं। एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला। आपको बता दें कि बारबाडोस में टीम इंडिया हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेली है। 20 जून को खेले गए सुपर-8 के मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। जिसका पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 134 रन ही बना सकी। ऐसे में टीम इंडिया को इस पिच पर खेलने का अनुभव है। कहा जा रहा है कि पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ