हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: बांग्लादेश को मिला 197 रन का लक्ष्य, हार्दिक ने बनाई धमाकेदार फिफ्टी

IND vs BAN: सुपर-8 मुकाबले में आज भारत का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की कोशिश जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी और ज्यादा मजबूत करने की होगी। भारत को अभी तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

विज्ञापन

IND vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश हो रहा है। ये मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि बांग्लादेश ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है।

हार्दिक ने बनाई फिफ्टी

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा हार्दिक पांड्या ने बनाए। हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों पर 50 रन बनाए।

विज्ञापन

बांग्लादेश ने किया टीम में बदलाव

बांग्लादेश ने इस मैच में तस्कीन अहमद को टीम में शामिल नहीं किया है। उनकी जगह पर मेहदी हसन को शामिल किया है। तस्कीन अहमद ने अभी तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

टीम इंडिया ने नहीं किया कोई बदलाव

विज्ञापन

इस मैच में टीम इंडिया ने कोई भी बदलाव नहीं किया है। उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया इस मैच में शिवम दुबे को बाहर कर सकती है। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर से उन पर भरोसा जताया है। इसके अलावा सभी की निगाह विराट कोहली पर टिकी हुई है। कोहली का प्रदर्शन अभी तक वर्ल्ड कप में अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने वर्ल्ड कप में अभी तक सिर्फ 29 रन ही बनाए हैं।

 

दोनों देशों की प्लेइंग XI:

विज्ञापन

टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

विज्ञापन

बांग्लादेश

तंजीद हसन, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, जैकर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: लगातार 6 मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक सकती है साउथ अफ्रीका 

ये भी पढ़ें:- IND Vs BAN: मैच से पहले रोहित, विराट और जडेजा ने किया ये काम, तीनों हैं आउट ऑफ फॉर्म

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, फंस गया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का सेमीफाइनल टिकट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola