ऑस्ट्रेलिया से पहले भी मामूली अंतर से हारा था अफगानिस्तान, इस बार कर दिया 'खेला'

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी है। इससे पहले भी अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी है। इस बार अफगानिस्तान की टीम अपने लक्ष्य से जरा भी नहीं डगमगाई और जीत हासिल करके उसने क्रिकेट जगत में अपनी जोरदार धमक जमाई है।

AFG vs AUS

AFG vs AUS

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज का दिन अफगानिस्तान के लिए बेहद ऐतिहासिक है। अफगानिस्तान ने 7 बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारी शिकस्त देकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। पूरे मैच के दौरान अफगानिस्तान के गेंदबाज और बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया पर भारी नजर आए। अफगानिस्तान ने इस मैच में जीत हासिल करके इतिहास रचा है। लेकिन इससे पहले भी अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया था। वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमों का दो बार आमना-सामना हुआ था। इन दोनों ही मैचों में अफगानिस्तान की टीम जीता हुआ मैच हार गई थी। आइए जानते हैं दोनों मैचों में क्या हुआ था।

विज्ञापन

टी20 में महज 4 रन से मिली थी हार

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच इससे पहले 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में आमना सामना हुआ था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 164 बना लिए थे। टीम को जीत के लिए अंतिम ओवर में 21 रन की जरूरत थी जिसमें अफगानिस्तान के बल्लेबाज राशिद खान ने 17 रन बना डाले थे। लेकिन अफगानिस्तान को इसके बावजूद 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप में मिला था जख्म

अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर इतिहास रचा है। इससे पहले अफगानिस्तान पिछले साल खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में ये कारनामा करने से अंतिम समय पर चूक गई थी। अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर बनाया था। इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कहर ढा दिया था। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाजों को 91 रन के स्कोर पर ही पवेलियन की ओर वापस भेज दिया था। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के मुंह से ये जीत छीन ली। ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर 201 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ