हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सूर्यकुमार यादव ने बना दिया World Record, सचिन तेंदुलकर का भी तोड़ा 15 साल पुराना कीर्तिमान

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए बड़ा कारनामा कर दिया। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया। साथ ही सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी-20 क्रिकेट में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। यह रिकॉर्ड उन्होंने आईपीएल में नहीं, बल्कि कुल टी-20 मुकाबलों को मिलाकर बनाया है। सीजन की शुरुआत में सूर्या बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे, लेकिन उन्होंने लगातार छोटी-छोटी प्रभावशाली पारियों के जरिए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्हीं शानदार पारियों की बदौलत अब वह एक ऐतिहासिक उपलब्धि के हकदार बन गए हैं।

सूर्या ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेट इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा बार 25 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 रन बनाते ही पूरा किया। सूर्या ने लगातार 14 टी-20 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, जो कि अब तक का विश्व रिकॉर्ड है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा के नाम था, जिन्होंने लगातार 13 पारियों में 25+ स्कोर बनाए थे। उनसे पहले ब्रैड हॉग, जैक्स रूडोल्फ, कुमार संगकारा, क्रिस लिन और काइल मेयर्स जैसे बड़े नामों ने भी यह उपलब्धि हासिल की थी, लेकिन वे 11 पारियों से आगे नहीं बढ़ सके थे। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 39 गेंदों में 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके के अलावा 2 छक्के निकले।

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

सूर्या ने इस मैच में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल अब सूर्या एक सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने साल 2010 में 618 रन बनाए हैं। अब यह खास रिकॉर्ड पूरी तरह से सूर्यकुमार यादव के नाम हो गया है। उनका यह प्रदर्शन दिखाता है कि वे ना सिर्फ बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं, बल्कि लगातार अच्छा खेल दिखाकर टीम के लिए स्थिरता भी ला सकते हैं। आने वाले मैचों में फैंस की नजरें एक बार फिर सूर्या पर रहेंगी कि क्या वह इस शानदार सिलसिले को और आगे बढ़ा पाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola