हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रोटियाज टीम के खिलाफ इतिहास रचने उतरेंगे सूर्यकुमार यादव, तोड़ेंगे रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड!

Suryakumar Yadav: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे। वह एक मामले में भारत के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज बन जाएंगे।

विज्ञापन

Suryakumar Yadav can break Rohit Sharma’s record: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम टी-20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है। टीम इंडिया, 4 मैच की खेली जाने वाली सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भाग लेगी। सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास रचने वाले हैं।

सूर्यकुमार यादव उतरेंगे इतिहास रचने

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव अपनी पूरी तैयारी कर रहे हैं। वह इस सीरीज में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। सूर्या टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं। मौजूदा समय में बतौर भारतीय, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। जबकि दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। सूर्या इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वह इस कीर्तिमान को अपने नाम करने के मामले से महज 84 रन दूर हैं। अगर वह आगामी सीरीज में 84 रन बना लेते हैं तो वह अफ्रीका के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैच की टी-20 सीरीज 8 नवंबर से 15 नवंबर के बीच खेली जाएगी।

विज्ञापन

टी-20 में प्रोटियाज टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

रोहित शर्मा फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 18 मैच में 429 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने 14 मैच में 394 रन बना लिए हैं, तीसरे स्थान पर सूर्या 7 मैच में 346 रनों के साथ विराजमान हैं, जबकि सुरेश रैना ने 12 मैच में 339 और शिखर धवन ने 7 मैच में 233 रन बनाए हैं।

सूर्या की लाजवाब कप्तानी

टी-20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भारत की कप्तानी संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 3-0 से टी-20 सीरीज हराई थी।

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय दल

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान ,यश दयाल।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola