Suresh Raina World 11: टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना अब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं, जिसके लिए रैना इंग्लैंड में मौजूद हैं। आज इंडिया चैंपियंस का पहला मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस के साथ होने वाला था, लेकिन अब ये मैच रद्द हो चुका है। इस दौरान सुरेश रैना ने अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड-11 टीम को चुना जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के 2 पूर्व और दिग्गज कप्तान एमएस धोनी-विराट कोहली को ही न चुनकर हर किसी को हैरान कर दिया है। सुरेश रैना ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर हरभजन सिंह तक को अपनी वर्ल्ड-11 में चुना है।
अलग-अलग देशों के दिग्गजों को किया शामिल
सुरेश रैना ने अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड-11 में अलग-अलग दौरे के अलग-अलग देशों के दिग्गजों को चुना है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर पूर्व खिलाड़ी ने ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर को टीम में चुना है। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स, गैरी सोबर्स, ऑलराउंडर युवराज सिंह को रखा गया है। इसके अलावा इयान बॉथम, एंड्रयू फ्लिंटॉफ को भी रैना ने चुना है। वहीं गेंदबाजी में सुरेश ने अनिल कुंबले, शेन वॉर्न, हरभजन सिंह और सकलैन मुश्ताक को चुना है।
सुरेश रैना को एमएस धोनी और विराट कोहली का काफी करीबी माना जाता है और इन दोनों दिग्गजों के साथ रैना ने काफी क्रिकेट भी खेला है। इसके अलावा धोनी-कोहली ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी अलग छाप छोड़ी है फिर भी रैना ने दूसरे दिग्गजों को इन दोनों क्रिकेटर्स से ऊपर रखा है।
सुरेश रैना की ऑल टाइम वर्ल्ड-11
ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, विवियन रिचर्ड्स, गैरी सोबर्स, युवराज सिंह, इयान बॉथम, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, अनिल कुंबले, शेन वॉर्न, हरभजन सिंह और सकलैन मुश्ताक।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मुकाबले पर छिड़ गया ‘घमासान’, गुस्से में ‘आग बबूला’ हुआ पूरा हिंदुस्तान
संबंधित खबरें
रोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
39 mins agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
1 hr agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
2 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
10 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
12 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines