Steve Smith Century: श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने जोरदार शतक ठोक दिया है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे स्मिथ ने गॉल स्टेडियम में श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। स्मिथ ने अपनी इस इनिंग के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे किए। स्मिथ के बल्ले से निकला यह टेस्ट क्रिकेट में 35वां शतक है। स्मिथ ने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट में स्मिथ से ज्यादा शतक सिर्फ रिकी पोंटिंग ने ही लगाए हैं।
स्मिथ का जोरदार शतक
गॉल के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में स्टीव स्मिथ शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए। मार्नस लाबुशेन के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे स्मिथ ने श्रीलंका के स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों के खिलाफ दमदार शॉट्स लगाए। स्मिथ ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी जमाने के बाद स्मिथ ने तेजी से रन बटोरना शुरू किया। जेफरी वेंडरसे के खिलाफ कंगारू टीम के दिग्गज बल्लेबाज ने एक ही ओवर में दो चौके जमाए।
स्मिथ के बल्ले से निकला यह 35वां शतक है। स्मिथ अपनी इस पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। खबर लिखे जाने तक स्मिथ और उस्मान ख्वाजा के बीच तीसरे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी हो चुकी है।
गावस्कर का रिकॉर्ड चकनाचूर
स्टीव स्मिथ ने इस सेंचुरी के साथ ही सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर डाला है। टेस्ट में गावस्कर के नाम 34 शतक दर्ज हैं, जबकि स्मिथ ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अब 35 शतक ठोक दिए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिन्होंने टेस्ट में कुल 51 शतक लगाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर जैक कालिस 45 सेंचुरी के साथ मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 41 शतक जमाए। स्मिथ अब इस लिस्ट में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
28 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines