हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SL vs BAN: आ गया WTC 2025-27 का पहला शतक, 2 खिलाड़ियों ने पहले दिन लगाई सेंचुरी

Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन नजमुल हसन शांतो और मुशफिकुर रहीम ने शतक लगाए। नजमुल के बल्ले से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का पहला शतक निकला।

विज्ञापन
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test: बांग्लादेश की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला जा रहा है। ये आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का पहला टेस्ट मैच है और इस टेस्ट मैच के पहले दिन पहला शतक भी देखने को मिला। इस मैच में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, हालांकि बल्लेबाजी में बांग्लादेश की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और टीम ने 50 रन के अंदर ही अपने 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान नजमुल हसन शांतो ने विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम के साथ मिलकर पारी को संभाला और श्रीलंका का बैकफुट पर धकेला।

नजमुल-मुशफिकुर ने लगाए शतक

पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान बांग्लादेश के 3 विकेट महज 45 रन पर ही गिर गए थे। इसके बाद कप्तान नजमुल हसन शांतो और मुशफिकुर रहीम के बीच 200 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई। पहले दिन दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाए।

वहीं आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का पहला शतक नजमुल हसन शांतो के बल्ले से निकला। 202 गेंदों पर नजमुल ने अपना शतक पूरा किया, जिसमें उनके बल्ले से 11 चौके और 1 छक्का निकला।

विज्ञापन

पहले दिन बांग्लादेश ने बनाए 292 रन

पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर 292 रन बना लिए थे। 45 रन के अंदर बांग्लादेश ने 3 विकेट खो दिए थे। जिसमें शदमान इस्लाम 14 रन, अनामुल हक (0) और मोमिनुल हक 29 रन शामिल थे। इसके बाद खेल खत्म होने तक नजमुल हसन 136 और मुशफिकुर 105 रन बनाकर नाबाद रहे। फिलहाल मैच में बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए थारिन्दु रत्नायके ने 2 विकेट चटकाए थे।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड से वापस लौटा धाकड़ खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola