हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विश्व कप 2025 के लिए श्रीलंका ने धांसू टीम का किया ऐलान, 35 साल की खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Women’s ODI World Cup 2025: महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है।

विज्ञापन

Womens ODI World Cup 2025: महिला वनडे विश्व कप 2025 संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। 30 सितंबर से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। अब तक कई टीमों ने मेगा इवेंट के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है। अब इस कड़ी में श्रीलंका क्रिकेट टीम का भी नाम शामिल हो गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 10 सितंबर को अपने दल का ऐलान कर दिया है। 35 साल की अनुभवी खिलाड़ी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

35 साल की खिलाड़ी को मौका

विश्व कप के लिए बोर्ड ने 35 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी चमारी अथापथु को कप्तानी सौंपी है। चमारी ने श्रीलंका के लिए अब तक 115 वनडे मैच में 35.24 की औसत के साथ 3877 रन बनाए हैं। उनके नाम 45 विकेट भी दर्ज हैं। उनके अलावा टीम में कई युवा और सीनियर खिलाड़ियों को मौका मिला है। वहीं अनुभवी खिलाड़ी हर्षिता समाराविक्रमा, नीलाक्षिका सिल्वा और अनुष्का संजीवनी को भी मौका मिला है। ये तिकड़ी श्रीलंका के लिए कई सालों से कमाल कर रही है।

महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम

चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, विश्मी गुणरथने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, सुगंडिका कुमारी, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसूर्या

विज्ञापन

ट्रैवलिंग रिजर्व: इनोशी फर्नांडो

भारत और श्रीलंका के बीच पहला मुकाबला

30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच वनडे विश्व कप का पहला मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मेजबान देश गुवाहटी में खेलेंगे। इसके बाद श्रीलंका टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 4 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 11 अक्टूबर को श्रीलंका का सामना न्यूजीलैंड से होगा। 17 अक्टूबर को विश्व कप में अपना चौथा मुकाबला श्रीलंका साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। 20 अक्टूबर को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होगी। वहीं 24 अक्टूबर को लीग के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola