---विज्ञापन---

खेल angle-right

SRH vs MI Dream Team: इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, तो करोड़पति बनना तय! ये 11 प्लेयर्स होंगे बेस्ट चॉइस

SRH vs MI Dream Team: सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस से इस सीजन मिली पहली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

---विज्ञापन---

SRH vs MI Dream Team: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस फॉर्म में लौट चुकी है। जीत की हैट्रिक लगाने के बाद एमआई के हौसले अब पूरी तरह से बुलंद हैं। आईपीएल 2025 में अपने अगले मुकाबले में टीम की भिड़ंत सनराजर्स हैदराबाद के साथ होनी है। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहली भिड़ंत में हार्दिक पांड्या की सेना ने एसआरएच को 4 विकेट से धूल चटाई थी। दूसरी ओर, हैदराबाद के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। 7 मैचों में से टीम 5 में हार का मुंह देख चुकी है। आइए आपको बताते हैं कौन से वो ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो ड्रीम टीम में आपकी बल्ले-बल्ले करा सकते हैं।

दो विकेटकीपर होंगे अहम

विकेटकीपर के तौर पर हेनरिक क्लासन और रयान रिकेल्टन सबसे अच्छे विकल्प होंगे। क्लासन उन बल्लेबाजों में से एक हैं, जो हैदराबाद की ओर से अच्छी फॉर्म में दिखाई दिए हैं। क्लासन ने पिछले मैच में 28 गेंदों पर 37 रन की धांसू पारी खेली थी। रिकेल्टन भी बल्ले से जमकर धमाल मचा सकते हैं। रिकेल्टन को आप ग्रैंड लीग में बतौर कप्तान भी आजमा सकते हैं।

---विज्ञापन---

पांच बल्लेबाज करा सकते हैं बल्ले-बल्ले

ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा सबसे अच्छे विकल्प होंगे। रोहित अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल कर चुके हैं और अब उन्हें रोकना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होगा। सूर्या ने भी पिछले मैच में शानदार पारी खेली थी। ट्रेविस हेड का अगर बल्ला बोला, तो वह आपको भर-भरकर प्वाइंट्स दे सकते हैं। कप्तान के तौर पर आप हेड या फिर रोहित शर्मा पर भरोसा दिखा सकते हैं।

ये दो ऑलराउंडर होंगे बेस्ट

अभिषेक शर्मा को आप अपनी ड्रीम टीम से किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। अभिषेक कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या भी बल्ले और गेंद दोनों से जोरदार प्रदर्शन कर सकते हैं। हार्दिक को आप उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

---विज्ञापन---

कमिंस-बुमराह देंगे अच्छे पॉइंट

गेंदबाजी में पैट कमिंस और जसप्रीत बुमराह पर आप भरोसा दिखा सकते हैं। बुमराह पिछले मैच में अच्छी लय में दिखाई दिए थे। जस्सी का जादू अगर चला, तो वह अकेले ही आपकी मौज करा सकते हैं। कमिंस गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं।

SRH vs MI Dream Team

विकेटकीपर – हेनरिक क्लासन, रयान रिकेल्टन
बल्लेबाज- ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा
ऑलराउंडर -अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), हार्दिक पांड्या
गेंदबाज- पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह

---विज्ञापन---
First published on: Apr 22, 2025 03:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola