Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

T20 WC 2026: पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगी साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड, जानें कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

South Africa vs New Zealand: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड फाइनल का टिकट कटाने के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगी. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है और किसका पलड़ा ज्यादा भारी है. आइए जानते हैं?

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 4, 2026 11:14

South Africa vs New Zealand: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होने वाली है. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट कटाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर वर्ल्ड कप से खत्म हो जाएगा. हालांकि साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच किसका पलड़ा ज्यादा भारी है. आइए जानते हैं.

किसका पलड़ा भारी?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिलता है. दोनों ही मजबूत टीमें हैं. हेड टू हेड मुकाबले पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 19 टी-20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान साउथ अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि 7 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. हेड टू हेड मुकाबले में साउथ अफ्रीका का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है. हालांकि दोनों टीमें ही शानदार फॉर्म में हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की प्री-वेडिंग में चमका क्रिकेट का ग्लैमर, सचिन के खास मेहमानों ने लूटी महफिल

कैसा है पिच का मिजाज?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार इस मैच की शुरुआत 7 बजे होगी, जबकि शाम 6:30 बजे टॉस होगा. मुकाबले की स्ट्रीमिंग जियोस्टार और प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इस मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पिछला मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था. पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार थी.

---विज्ञापन---

टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, ताकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान ओस का फायदा उठाया जा सके. इस मैदान पर बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलती है. ऐसे में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. भारत ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल किया था. संजू सैमसन ने 97 रनों की शानदार पारी खेली थी. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड को अपने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं.

First published on: Mar 04, 2026 11:01 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.