सरफराज अहमद को मिलने वाली है पाकिस्तान टीम में बड़ी जिम्मेदारी, बांग्लादेश सीरीज से पहले होगा बड़ा उलटफेर!

Sarfaraz Ahmed Pakistan team Role: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. टीम सेमीफाइनल में भी अपनी जगह नहीं बना सकी. अब इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर होने वाला है. सरफराज अहमद को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है.

Cricket News - 2026-03-04T121217.584

Sarfaraz Ahmed Pakistan team Role: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन्हें 5 महीने बाद बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है. हाल ही में पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन किया था. टीम का सफर सुपर 8 में ही खत्म हो गया था. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कोचिंग युनिट में बड़ा बदलाव करने वाली है.

विज्ञापन

सरफराज अहमद को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सरफराज अहमद को पाकिस्तान सीनियर टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया जा सकता है. 5 महीने बाद उन्हें ये जिम्मेदारी मिल सकती है. फिलहाल इस पद पर माइक हेसन हैं, लेकिन उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. सरफराज मई में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टेस्ट श्रृंखला के दौरान यह भूमिका संभालेंगे.

विज्ञापन

फिलहाल सरफराज खान पाकिस्तान अंडर-19 और पाकिस्तान शाहिन के लिए काम कर रहे हैं. उनकी कोचिंग में पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने एशिया कप का खिताब भी जीता है. इसके अलावा सरफराज खुद अपनी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2017 पाकिस्तान को जितवा चुके हैं. सरफराज पाकिस्तान में एक सफल कप्तान के रूप में देखा जाता है. अहमद ने साल 2007 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में खेला.

ऐसा रहा है करियर

38 साल के सरफराज ने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट मैच में 37.41 की औसत के साथ 3031 रन बनाए हैं. इसके अलावा 117 वनडे मैच में उन्होंने 33.55 की औसत के साथ 2315 रन बनाए हैं. वहीं, 61 टी-20 मैच में सरफराज के बल्ले से 818 रन निकले हैं. टेस्ट में उनके नाम 4 शतक और वनडे में 2 शतक दर्ज हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ