अभिषेक के खराब फॉर्म से निपटने की तैयारी! टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में इस धाकड़ खिलाड़ी को लाने की सिफारिश

Abhishek Sharma Poor Form In T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट फैंस को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो ज्यादातर मौकों पर नाकाम साबित हुए हैं, ऐसे में एक और बल्लेबाज को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल करने का वक्त आ गया है.

Abhishek Sharma Out

Abhishek Sharma

Ravi Shastri And Ricky Ponting On Abhishek Sharma’s Poor Form: ऑस्ट्रेलिया के लेजेंड क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अभिषेक शर्मा को अपना सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी चुना था. हालांकि 6 गेम के बाद, जब भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करने के लिए तैयार है, तो अभिषेक का खराब फॉर्म डिफेंडिंग चैंपियन के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है.

विज्ञापन

अभिषेक का फ्लॉप शो

इस ग्लोबल टूर्नामेंट के 6 इनिंग्स में अभिषेक ने 131.14 के स्ट्राइक-रेट से महज 80 रन बनाए हैं, जिसमें से 55 रन अकेले जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ आए हैं. इसके उलट टूर्नामेंट के ज्यादातर समय उनके ओपनिंग पार्टनर रहे ईशान किशन ने 7 गेम में 185.12 के स्ट्राइक-रेट से 224 रन बनाए हैं. इस बीच संजू सैमसन, जिन्होंने सिर्फ 3 मैच खेले हैं, उन्होंने 195.89 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में बनाए गए 97 रन भी शामिल हैं.

विज्ञापन

‘अभिषेक ही करें ओपनिंग’

टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर है, तो क्या भारत को दुनिया के टॉप रैंक वाले टी20 इंटरनेशनल बैटर अभिषेक को बेंच पर बैठाने का बड़ा फैसला लेना चाहिए? इसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि टीम को उन्हें तब तक ओपनर के तौर पर रखना चाहिए, जब तक कि उनका कॉन्फिडेंस टूट न जाए. उन्होंने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘जब तक टीम मैनेजमेंट को ये एहसास नहीं हो जाता कि वो मेंटली फिट नहीं हैं कि उनकी सोच पर असर पड़ा है, मैं उनके साथ ही रहूंगा. ये उन्हें बातचीत और नेट्स में उन्हें देखकर तय करना है.

विज्ञापन

‘रिंकू सिंह को मौका दें’

उन्होंने ईशान के साथ ओपनिंग करने और रिंकू सिंह को वापस लाने का सुझाव दिया. शास्त्री ने कहा, ‘अगर ऐसा है, तो और सिर्फ तभी मैं ईशान किशन को ऑर्डर में ऊपर भेजने और रिंकू सिंह को नीचे लाने के बारे में सोचूंगा. मैं अभी भी अभिषेक के साथ रहूंगा क्योंकि पिछली बार जब भारत ने इंग्लैंड के साथ खेला था, तो उसने एक शानदार सीरीज खेली थी.’

विज्ञापन

वानखेड़े में अभिषेक की यादगार पारी

शास्त्री ने पिछले फरवरी में वानखेड़े स्टेडियम में अभिषेक के रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रदर्शन को याद किया, जहां उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन बनाकर किसी भारतीय की तरफ सबसे बड़ा निजी T20I स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने कहा, ‘मैं इसे नज़रअंदाज़ नहीं करूँगा. उन्होंने वहां कुछ बड़े, अविश्वसनीय रूप से तेज शतक बनाए हैं. मैं उनके साथ बना रहूंगा क्योंकि उनकी बैटिंग लाइनअप में काफी दम है.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ